Haryana News

MLA Maman Khan News: हिंसा के बाद नूंह के MLA मामन खान को मनोहर सरकार ने दिया बड़ा झटका, वापस ली गई विधायक जी की सुरक्षा

Nuh :- हरियाणा के मेवात जिले में हुई हिंसा की वजह से चर्चाओं में आए फिरोजपुर झिरका के विधायक को बड़ा झटका लगा है. कांग्रेस के विधायक मामन खान को बड़ा झटका देते हुए सरकार की तरफ से पुलिस सुरक्षा को वापस ले लिया गया है. Government की तरफ से इस संबंध में जरूरी आदेश भी जारी कर दिए गए है. वहीं सुरक्षा हटाए जाने के बाद से ही कांग्रेस विधायक की तरफ से अपनी जान को खतरा बताया जा रहा है. कांग्रेस विधायक का कहना है कि उन्हें लगातार अलग-अलग नंबरों से धमकियां मिल रही है.

MLA Maman Khan News
MLA Maman Khan News

हरियाणा सरकार ने दिया कांग्रेस विधायक मामन खान को बड़ा झटका 

इसी दिशा में कांग्रेस MLA Maman Khan ने हरियाणा के डीजीपी, सीआईडी चीफ और गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर को भी चिट्ठी लिखी है.जैसा कि आपको पता है कि 31 जुलाई को ब्रजमंडल यात्रा के दौरान धार्मिक हिंसा हुई थी. इस हिंसा में कई लोगों का नाम भी जोड़ा गया था, जिसमें एक नाम कांग्रेस के विधायक मामन खान का था. बता दें कि बीजेपी नेता रमणीक सिंह मान सहित अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया पर मामन सिंह को हिंसा के लिए उकसाने के आरोप लगाए थे.

विधायक ने दी खुद पर लगे आरोपों पर सफाई 

MLA Maman Khan ने कहा कि उस समय हरियाणा विधानसभा में बजट का सत्र चल रहा था, उस दौरान कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए गए थे, उसका इस मामले से कोई भी संबंध नहीं है. वहीं कांग्रेस MLA Maman Khan की तरफ से बजरंग दल के कार्यकर्ताओं और गोरक्षकों पर भी साल 2022 में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई थी. इस दौरान भी उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थी. साथ ही डीजीपी, सीआईडी प्रमुख और मुख्यमंत्री समेत गृहमंत्री से भी शिकायत करके आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे