मौसम

हरियाणा में कमजोर हुआ मानसून, इस दिन से फिर शुरू होगा बारिश का दौर

हिसार :- आज से हरियाणा में मानसून कमजोर हो जाएगा। 10 सिंतबर तक हरियाणा में ऐसा ही होगा। इसलिए मौसम विभाग ने किसी भी जिले को अलर्ट नहीं भेजा है। लेकिन सुबह-शाम हवाओं से मौसम ठंडा रहेगा। पंचकूला में 43.6 मिलीमीटर और सोनीपत में 31.2 मिलीमीटर की सबसे अधिक बरसात हुई। यमुनानगर में 20 मिलीमीटर बरसात हुई है और कुरुक्षेत्र में 18.9 मिलीमीटर बरसात हुई है। करनाल में 12.3 प्रतिशत और रोहतक में 9.9 प्रतिशत के अलावा कई अन्य जिलों में भी बरसात हुई। निरंतर बरसात से सूबे का पारा भी 1.5 डिग्री गिर गया है। दिन का तापमान अब सामान्य से 3.4 डिग्री गिर गया है। तापमान सिरसा में 34.3 डिग्री था, जबकि अंबाला में 28.7 डिग्री था। रोहतक और नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। अब मानसून कमजोर होगा।

barish 2

मौसम ऐसा राजेगा मौसम का हालचाल 

अगले तीन से चार दिनों में मानसून की सक्रियता कम रहेगी क्योंकि मानसून ट्रफ की अक्षय रेखा सामान्य स्थिति उत्तर की ओर बनी रहेगी। 8 से 12 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तरी और दक्षिणी जिलों में मौसम बदलेगा और कहीं-कहीं हल्की बारिश होगी। पश्चिमी हरियाणा में आंशिक बादलवाई और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। जिससे दिन के तापमान में हल्की वृद्धि होने की संभावना है और वातावरण में नमी कम होने की संभावना है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे