फाइनेंस

Rules: जून में जरूर निपटा ले ये 5 जरूरी काम, वरना बाद में पड़ सकते हैं लेने के देने

नई दिल्ली :- जून का महीना शुरु हो चुका है. June का महीना फाइनेंस और यूटिलिटी से जुड़े कार्यों के लिए डेडलाइन का महीना होता है, इसलिए पैन कार्ड से लेकर हायर पेंशन तक सारे कार्य इस महीने तक पूरा कर ले, वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है. केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए आधार कार्ड को आज सरकार द्वारा दी जा रही सभी सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है. आधार कार्ड को आज प्रत्येक क्षेत्र में पहचान के रूप में भी प्रयोग किया जा रहा है.

bank

आधार कार्ड अपडेशन  

UIDAI द्वारा जारी किए जाने वाले आधार कार्ड को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है. सरकार बार- बार आधार कार्ड अपडेट को लेकर लोगों में जागरूकता फैला रही है. आधार कार्ड अपडेट करवाने की डेडलाइन 14 जून निर्धारित की गई है. यदि आप Online आधार अपडेट करवाते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना, और यदि Offline आधार कार्ड अपडेट करवाएंगे तो आपको 50 रूपये शुल्क के रूप में देने होंगे. Aadhar कार्ड को Online Update करने के लिए आपको myAadhar Portal पर जाना होगा, इसके बाद उसमें मांगी गई सारी डिटेल्स सही- सही भरनी होगी.

हायर पेंशन के लिए आवेदन और पैन आधार लिंक अपडेट 

EPFO ने हायर पेंशन का Option चुनने के लिए अंतिम तिथि 26 June तारीख निर्धारित की है. हायर Pension EPFO योजना का लाभ लेने के लिए अब तक 12 लाख से भी अधिक आवेदन आ चुके हैं. पहले इसकी आवेदन की अंतिम तिथि 3 May निर्धारित की गई थी, परंतु बाद में इसे बढ़ा दिया गया था. इसके अलावा यदि आप अपने PAN Card को सक्रिय रखना चाहते हैं तो तुरंत पैन कार्ड से आधार को लिंक करवाएं. CBDT ने इसके लिए अंतिम तिथि 30 June 2023 निर्धारित की है. यदि आप पैन कार्ड से आधार को लिंक नहीं करवाते हैं तो पैन कार्ड से मिलने वाली आपकी सभी सुविधाएं बंद कर दीजिए.

बैंक लॉकर एग्रीमेंट संबंधित डेडलाइन और स्पेशल FD स्कीम 

RBI ने बैंक लॉकर एग्रीमेंट डेडलाइन 31 दिसंबर 2023 निर्धारित की थी परंतु अब RBI का कहना है कि 30 जून तक सभी बैंक Minimum 50% ग्राहकों से बैंक लॉकर एग्रीमेंट साइन करवा ही ले. वहीं RBI चाहता है कि 30 सितंबर 2023 तक बैंकों को 75% लॉकर एग्रीमेंट निपटा लिए जाए. स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करने के लिए SBI में अमृत कलश नाम से स्पेशल FD Scheme चलाई हुई है जिसकी अंतिम तिथि 30 जून 2023 निर्धारित की गई है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे