चंडीगढ़

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को फेज 2 कैंसर, जेल में बंद पति को लिखा भावुक पोस्ट

चंडीगढ़ :- भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी व राजनीति में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले और टेलीविजन के छोटे पर्दे पर कलाकार के रूप में पहचान बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को आज हर कोई जानता है. फिलहाल नवजोत सिंह सिद्धू रोड रेज के मामले में पटियाला Jail में सजा काट रहा है. सुप्रीम Court ने नवजोत सिंह सिद्धू को 1 साल की सजा सुनाई है. पहले खबरें आ रही थी कि सिद्धू January 2023 में जेल से बाहर आ सकते हैं, परंतु अब खबरें आ रही हैं कि March महीने के अंत में उनकी सजा समाप्त होगी और वे 1 April 2023 को जेल से बाहर आ सकते हैं.

sidhhu

1988 में हुई घटना के कारण काट रहे सजा 

दरअसल 27 दिसंबर 1988 को नवजोत सिंह सिद्धू अपने दोस्त रूपिंदर सिंह संधू के साथ शेरावाले गेट मार्केट में गए हुए थे. Market में कार पार्किंग को लेकर उनकी 65 वर्षीय बुजुर्ग गुरनाम सिंह के साथ कहासुनी हो गई, सिद्धू ने बुजुर्ग के सिर में मुक्का मार दिया जिस वजह से बुजुर्ग वहीं गिर गया, और जब उससे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे Heart अटैक की वजह से मृत घोषित कर दिया. मामले की सुनवाई के दौरान वर्ष 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को सेक्शन 323 के तहत दोषी पाया था जिसमे उन्हें जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया. इसके बाद वर्ष 2022 में मामले पर अंतिम रिव्यूपिटिशन किया गया, जिसके तहत 19 May 2022 को सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को 1 साल की कैद की सजा सुनाई.

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को हुआ कैंसर 

नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत सिंह कौर ने हाल ही में एक ट्वीट करके जानकारी दी कि वह कैंसर से ग्रसित हो गई है. उन्होंने भावुक होते हुए नवजोत सिंह सिद्धू के लिए ट्वीट करते हुए लिखा कि आपको बार-बार इंसाफ से वंचित होते देख भी आपका इंतजार किया, सच्चाई इतनी ताकतवर होती है कि बार-बार आपकी परीक्षा लेती है. Sorry मैं अब आपका इंतजार नहीं कर सकती क्योंकि यह फेस 2 का आक्रामक कैंसर है. किसी को दोष नहीं दिया जा सकता क्योंकि यह भगवान की योजना है.

1 अप्रैल को जेल से बाहर आ सकता है नवजोत सिंह सिद्धू 

बता दे कि नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत सिंह कौर कैंसर जैसी भयानक बीमारी से जूझ रही हैं. इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं Twitter पर ट्वीट के माध्यम से दी है. नवजोत सिंह सिद्धू को 19 May 2022 को 1 साल की सजा सुनाई गई थी, इस हिसाब से उन्हें 19 May 2023 को उनकी सजा पूरी होनी थी. परंतु जेल नियमानुसार कैदी को 1 महीने में 4 छुट्टियां दीं जाती है परंतु नवजोत सिंह सिद्धू ने महीने में एक भी छुट्टी नहीं ली जिस वजह से उनकी सजा May की बजाए मार्च के अंत तक खत्म हो जाएगी और वह 1 April 2023 को जेल से बाहर आ सकते हैं.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे