मनोरंजन

नीरज चोपड़ा ने किया हरियाणवी स्टाइल में धांसू डांस, ब्लेजर उतारकर रूही के साथ लगाए ठुमके

चंडीगढ़ :- Golden Boy नीरज चोपड़ा भारत के भाला फेंक खिलाड़ी है. उन्होंने Olympic में देश के लिए Gold Medal जीता था. यही कारण है कि उन्हें Golden Boy के नाम से जाना जाता है. भारत को Gold Medal दिलाने वाले नीरज चोपड़ा ने सिर्फ खेल के मैदान में कमाल करते हैं, बल्कि लोगों के बीच अन्य कारणों से चर्चा में भी बने रहते है. नीरज चोपड़ा का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है. इसी कड़ी में नीरज एक वीडियो की वजह से सुर्खियों में है. आपको बता दें कि हाल ही में नीरज चोपड़ा Sports हॉनर Award Function में पहुंचे थे. वहाँ नीरज Black कोट और पैंट में हरियाणवी अंदाज में ऐसा डांस करते नजर आए, जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए.

neeraj chopra dance

नीरज चोपड़ा का सूट – बूट में वीडियो वायरल

इस वीडियो में नीरज चोपड़ा सूट – बूट में नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में नीरज Influencers रूही दोसाना, यशराज मुखाटे और दीपराज जाधव  के साथ नजर आ रहे हैं. नीरज ने पहले कोर्ट को हाथ में पकड़ रखा था और वह एक पंजाबी गाने पर Dance कर रहे थे. परंतु कुछ देर बाद ही नीरज का एक अलग ही रूप देखने को मिला इसके बाद में पूरे हरियाणवी अंदाज में Dance करते हुए नजर आ रहे है . इस Video में नीरज चोपड़ा सिर पर कोर्ट बांधे जमकर डांस करते हुए नजर आए. यह पहली बार है जब नीरज को इस तरह बेफिक्र होकर डांस करते देखा गया है. फैंस को उनके Champion का यह Video काफी पसंद आया है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

खास पार्टी का आयोजन

आपको बता दें कि गुरुवार को मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर अवार्ड का आयोजन किया गया है. इसमें देश के नामी खिलाड़ी और सितारे शामिल हुए थे. अवॉर्ड शो के बाद एक खास पार्टी का भी आयोजन किया गया. जिसमें सभी एक साथ डांस करते नजर आए. इसके साथ ही यदि नीरज चोपड़ा की बात करें तो वह तुर्की में 1 अप्रैल से 2 महीने की Training करेंगे. क्योंकि उन्हें मई में Diamond League में हिस्सा लेना है. इसके बाद उनसे देशवासियो को विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक की भी उम्मीद की जा रही है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे