नई दिल्ली

कैची धाम में भक्‍तों के लिए शुरू हुई नई सेवा, अब ट्रैफिक जाम में बर्बाद नहीं होगा टाइम

नई दिल्ली :- कैची धाम में भक्तों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। अब श्रद्धालु शटल सेवाओं से कैंची धाम पहुंचेंगे। भीमताल मार्ग और ज्योलीकोट-भवाली मार्ग से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। शटल सेवा सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक और वीकेंड पर सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक चलेगी।

Neem keroli

कैंची धाम में आने वाले भक्तों की अचानक भीड़ बढ़ने से उत्पन्न जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया है। इसके तहत बाबा के भक्त अब शटल सेवाओं से कैंची धाम पहुचेंगे।
कैंची धाम में हर रोज भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने के दृष्टिगत स्थानीय जनता व पर्यटकों को जाम की समस्या से निजात दिलाने और वाहनों के सुगम आवागमन हेतु पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिधिम अग्रवाल व एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने भवाली क्षेत्र की यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा सभी वाहनों के सुगम आवागमन हेतु तात्कालिक और दीर्घकालिक व्यवस्थाएं किए जाने के क्रम में कैंची दर्शन के लिए आने वाले वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थलों का चिह्नीकरण किया गया। इसी क्रम में तात्कालिक व्यवस्थाओं के तहत कैंची धाम दर्शन के लिए आने वाले सभी श्रद्धालुओं हेतु बुधवार से शटल सेवा संचालित होगी। साथ ही पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। यह शटल सेवा सामान्य दिवस में प्रातः 08 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रभावी रहेगी। वीकेंड अथवा त्योहारी सीजन के दौरान यह व्यवस्था प्रातः 7 बजे से रात्रि 8 बजे तक प्रभावी रहेगी। वीकेंड अथवा त्योहारी सीजन के दौरान ही भारी वाहनों का आवागमन प्रात: 8 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिबंधित रहेगा

शटल सेवा का विवरण

  • भीमताल मार्ग का उपयोग कर कैंची दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटकों के वाहन इंडस्ट्रियल एरिया भीमताल पार्किंग स्थल में पार्क होंगे और उसके बाद भक्तजन शटल सेवा से कैंची दर्शन के लिए जाएंगे।
  • ज्योलीकोट-भवाली मार्ग का उपयोग कर कैंची दर्शन के लिए आने वाले सभी पर्यटक वाहन भवाली सेनिटोरियम के पास स्थित कैंची बाईपास पर 1.5 किमी संख्या पर स्थित पार्किंग स्थल में पार्क होंगे और श्रद्धालु शटल सेवा से कैंची दर्शन के लिए जाएंगे।

 

कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

गरमपानी : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर कैंची क्षेत्र में जाम की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को नींब करौरी धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने से हाईवे पर घंटों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। हाईवे पर आवाजाही कर रहे यात्री तथा पर्यटक वाहन जहां-तहां फंसे रहे और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह कैंची धाम में बाबा नींब करौरी के भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ। देश के कोने कोने से पहुंचे बाबा भक्तों की संख्या दोपहर तक बढ़ती चली गई है। ऐसे में नीब करौरी के जयकारों से समूचा कैंची धाम क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।

श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ने के साथ ही कैंची धाम क्षेत्र की यातायात व्यवस्था चरमरा गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कैंची से पाडली तक यात्री व पर्यटक वाहन जहां-तहां फंस गए। दरक रही पाडली की पहाड़ी के नीचे वाहनों की कतार लगने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया। दूसरी ओर निगलाट क्षेत्र तक वाहनों की कतार लगी रही। इस बीच घंटों तक जाम में फंसने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक वाहन रेंगते रेंगते बमुश्किल आगे बढ़े। इधर कैंची धाम क्षेत्र में जाम की समस्या का स्थायी समाधान नहीं करने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मंदिर गेट के दोनों ओर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों को जाम के लिए जिम्मेदार ठहराया। लोगों ने मंदिर के मुख्य गेट के दोनों ओर वाहनों के लिए जीरो जोन बनाने की मांग दोहराई है।

 

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे