नई दिल्लीHaryana News

New Traffic Rule: अब हेलमेट पहनने के बाद भी कटेगा आपका चालान, ट्राफिक पुलिस के लिए आया ये नया आदेश

नई दिल्ली :- अगर आप भी वाहन चालक हैं तो आपके लिए काम की खबर है। वाहन के पेपर नहीं होने पर तो आपका चालान कट जाता है। लेकिन आप यह सुनकर दंग रह जाएंगे की आपके पास सारे डॉक्यूमेंट होन के बाद भी आपका 2 हजार रुपये का चालान कट सकता है। हालांकि यह नियम पहले से लागू है। लेकिन कई लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती जिससे उनका चालान कट जाता है। ऐसे में आपको इस नियम के बारे में पता होना चाहिए।

traffic police

किस नियम में कटेगा चालान

अगर आपने भूल से भी अपने वाहन के कागज जांच के दौरान किसी ट्रैफिक पुलिसकर्मी से गलत व्यवहार करने पर मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार आपका 2 हजार रुपये का चालान कट सकता है। क्योंकि सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही है कि पेपर जांच कराते समय कुछ लोग ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बहस करने लग जाते हैं। ये बहस दुर्रव्यवाहर में तब्दील हो जाती है।  इसलिए किसी भी ट्रैफिक कर्मी से बिना वजह दुर्रव्यवाहर करने से बचें.

ये भी है नया नियम 

हाल ही में आए न्यू मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार अगर आपके पास हेलमेट भी तो तब भी आपका 2 हजार रुपये का चालान कट सकता है। स्कूटर चलाते हुए अगर आपने हेलमेट की स्ट्रिप नहीं बांधी है तो नियम 194D मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार आपका 1 हजार रुपये का चालान कट सकता है। ऐसे में हेलमेट पहने होने के बावजूद नए नियमों का पालन न करने की वजह से आपको 2 हजार रुपये का चालान भुगतना पड़ सकता है। इसलिए सड़क पर निकलते समय पूरा अलर्ट होकर ही घर से निकलें वरना आपको जेब ढीली करनी पड़ सकती है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे