फाइनेंस

New UPI Limit: इन बैंको के ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, अब इतने रूपए तक ही कर सकेंगे UPI का इस्तेमाल

नई दिल्ली, Finance :- मौजूदा समय में UPI के जरिए पैसों का लेनदेन करना काफी आम सी बात हो गई है. अगर आप भी यूपीआई पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. आज के मौजूदा समय में यदि हमें किसी को 10 रूपये भी देने होते हैं, तो हम उसके लिए भी यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं.  इसी बीच क्या आपको पता है कि आप 1 दिन में कितने रुपए UPI के जरिये ट्रांसफर कर सकते हैं. बता दे कि सभी बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए UPI की अलग-अलग लिमिट रखी है.

upi

सभी बैंकों की UPI लिमिट 

  1. आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक सभी बैंक ग्राहकों को अलग-अलग लिमिट देते हैं जिसके जरिए आप पैसों का ट्रांसफर कर सकते हैं.
  2. यदि आप एसबीआई बैंक के ग्राहक है, तो आप 1 दिन में यूपीआई के जरिए ₹100000 तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.
  3. आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक यूपीआई से ₹10000 तक का लेन देन कर सकते हैं,  परंतु गूगल Pay यूजर्स के लिए यह सीमा 25000 रूपये है.
  4. बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक ₹25000 तक का यूपीआई ट्रांजैक्शन कर सकते हैं.
  5. एचडीएफसी बैंक के ग्राहक ₹100000 तक का ट्रांजैक्शन कर सकते हैं, परंतु नए ग्राहकों के लिए यह सीमा ₹5000 ही है.
  6. इसके अलावा एक्सिस बैंक के ग्राहक ₹100000 तक का Transaction कर सकते हैं.

अब आरबीआई यूपीआई पेमेंट को लेकर नया प्लान बना रहा है.  नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया देश के थर्ड पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स के वॉल्यूम कैप को तीस परसेंट तक सीमित करने की तैयारियों में लगा हुआ है.  इस बारे में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बातचीत चल रही है. आरबीआई की मंजूरी के बाद से ही फोन pay, गूगल पे, पेटीएम जैसी कंपनियां इसके लिमिट तय कर देंगे. इस फैसले के बाद से ग्राहकों को शुरुआत में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अभी यह नहीं पता चला है कि बैंकों की तरफ से कितनी लिमिट तय की जाएगी. 

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे