योजना

अब सिर्फ 16 हज़ार रुपये लगेगा 2kw का तगड़ा सोलर सिस्टम, इस तरह से मिलेगी मोटी सब्सिडी

जैसे की सभी को पता है की सूर्य की रोशनी को बिजली में बदलने के लिए सोलर पैनल का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप अपने घर में सोलर पैनल लगाते हैं, तो आपको बिजली का बिल कम आएगा.तो आजके इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है की कैसे आप मात्र 16,500 रुपये में 2kW सोलर सिस्टम लगवा सकते है, इसके लिए आपको इस आर्टिकल को शरू से लेकर अंत तक पढ़ना है।

Solar Pump

सरकार ने इस साल की शुरुआत में ‘पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना’ शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य है कि लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाएं और बिजली के बिलों में बचत करें।इस योजना के तहत, आप अपने घर पर 1 किलोवाट से 10 किलोवाट तक की क्षमता के सोलर पैनल लगवा सकते हैं और Solar Subsidy प्राप्त कर सकते हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के जरिए 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएं।

सरकार द्वारा दी जाने वाली सब्सिडी से आप सोलर पैनल कम कीमत में लगवा सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर आप 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाते हैं, तो आपको लगभग 76,000 रुपये की सब्सिडी मिल सकती है।ऐसे में आप केवल 16,500 रुपये में 2 किलोवाट का सोलर पैनल लगवा सकते हैं। यह सोलर पैनल आपके बिजली बिल को काफी हद तक कम कर देगा।

  • सबसे पहले मिनिस्ट्री ऑफ़ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी (MNRE) की वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां ‘पीएम सूर्य घर योजना’ पर क्लिक करें और ‘Apply for Rooftop Solar’ के ऑप्शन को चुनें।
  • अपना राज्य और बिजली वितरण कंपनी चुनें और अपना बिजली उपभोक्ता नंबर दर्ज करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके सबमिट करें।
  • इसके बाद, अपने मोबाइल नंबर और बिजली उपभोक्ता नंबर से लॉग इन करें।
  • सभी जरूरी जानकारी भरें और एप्लिकेशन को सबमिट करें।

इसके बाद आपके घर पर सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और जब आपका नेट-मीटर लग जाएगा, तो आपको सब्सिडी मिल जाएगी।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे