फाइनेंस

अब ATM मशीन से निकलेंगे सिक्के, RBI जल्द लेकर आ रहा है नया पायलेट प्रोजेक्ट

गैजेट :- डिजिटल के इस दौर में आज लगभग प्रत्येक व्यक्ति ऑटोमेटेड टेलर मशीन (ATM) का प्रयोग कर रहा है. इससे व्यक्तियों को Cash निकालने और जमा करवाने के लिए बैंको में लंबी- लंबी लाइनों में नहीं लगना पड़ता. ATM के जरिए कैश निकालने का कार्य ओर भी आसान हो गया है. पहले ग्राहक ATM मशीन से केवल नोट ही निकाल करते थे परंतु अब ATM मशीन से नोट के अलावा सिक्के भी निकाल पाएंगे. इसके लिए RBI ने तैयारियांं शुरू कर दी है.

atm

ATM से निकलेंगे सिक्के

मॉनेटरी Policy कमेटी की 3 दिवसीय बैठक के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो Rate बढ़ाने के साथ ही QR कोड आधारित Coin वेंडिंग मशीन के पायलट प्रोजेक्ट को Launch करने की घोषणा की है. सिक्कों के वितरण को बढ़ाने के लिए RBI ने इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है. इस Project के तहत कार्य करने के लिए RBI ने सभी बैंकों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं.

RBI ने जारी किए दिशा निर्देश  

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को मौद्रिक नीति संबोधन के दौरान Coin वेंडिंग मशीन लगाने का ऐलान किया. इस मशीन के द्वारा ग्राहकों के लिए UPI भुगतान के माध्यम से सिक्के निकालने के लिए QR Code आधारित एक Machine शुरू करने की योजना बनाई गई है. इस योजना के तहत ATM मशीन से Cash के साथ- साथ सिक्के भी निकाले जा सकते हैं. सिक्के निकालने के लिए QR कोड को स्कैन करना होगा, जिसे Link किए गए बैंक खाते से डेबिट किया जाएगा.

19 स्थानों पर शुरू किया जाएगा योजना को  

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंक खाते से सिक्के निकालने के लिए वेंडिंग मशीनें यूनिफाइड Payment इंटरफ़ेस (UPI) का उपयोग करेंगी. इसके अलावा उन्होंने कहा कि 12 शहरों में 19 स्थानों पर इस पायलट परियोजना को शुरू किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. सार्वजनिक स्थानों जैसे Shopping मॉल, Railway स्टेशनो और मार्केट प्लेस पर पहुंच आसान बनाने के लिए यह वेंडिंग मशीन स्थापित की जाएगी.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे