Credit Card Update: अब मोबाइल नंबर की तरह पोर्ट हो सकेंगे क्रेडिट कार्ड, जानें क्या है नया नियम
टेक डेस्क, Credit Card Update :- आजकल हर कोई ऑनलाइन सुविधाओं का लाभ उठा रहा है. भारत में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जा रही है. अगर आप अभी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपको बता दें कि इससे संबंधित कुछ नियमों में बदलाव किया गया है. ऐसे में आपको इनके बारे में पता होना चाहिए. आइये इस बारे में विस्तार पूर्वक जानते हैं.

RBI करने जा रहा है बदलाव
आपको बता दें कि RBI नया बदलाव करने की तैयारी में है. इस बदलाव के लागू होने के बाद क्रेडिट ग्राहक Credit Card को भी उसी तरह से Port करवा सकेंगे, जैसे वर्तमान समय में मोबाइल नंबर को करवाया जाता है. मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी यानी MNP अब कोई नई बात नहीं है. एमएनपी सेवा की शुरुआत ग्राहकों को बेहतरीन सुविधा प्रदान करने के लिए की गई थी. यदि आप अपने वर्तमान सर्विस Provider से खुश नहीं हैं तो आप आसानी से अपना मोबाइल नंबर पोर्ट कर सकते हैं.
अपना पसंदीदा कार्ड चुनने की होनी चाहिए सुविधा
रिजर्व बैंक क्रेडिट कार्ड के मामले में भी कुछ ऐसा ही करने की तैयारी में है. यदि आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपने अपने कार्ड पर मास्टर कार्ड, वीजा, रुपे, डायनर्स क्लब आदि का नाम देखा होगा. ये क्रेडिट कार्ड Network है. क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए बैंक इन नेटवर्कों के साथ संबंध साधता है. इन नेटवर्क क्रेडिट कार्ड से लेनदेन किया जा सकता है. रिजर्व बैंक का मानना है कि ग्राहकों को अपना पसंदीदा क्रेडिट कार्ड नेटवर्क Select की सुविधा मिलनी चाहिए. रिजर्व बैंक ने इसके बारे में एक ड्राफ्ट सर्कुलर जारी किया है.
RBI ने बनाया Draft
यदि यह Draft नियम बन गया तो बैंक आप किसी भी नेटवर्क का क्रेडिट कार्ड अपने पास नहीं रख पाएंगे. बैंकों को ग्राहकों से पूछना होगा कि उन्हें किस नेटवर्क का क्रेडिट कार्ड चाहिए. यदि किसी के पास पहले से ही क्रेडिट कार्ड है और वह उसके नेटवर्क को बदलना चाहता है तो क्या ऐसा हो सकता है ? रिजर्व बैंक ने ड्राफ्ट में इसका भी प्रावधान किया है. हर क्रेडिट कार्ड की एक Validity जैसे 1 साल, 2 साल, 4 साल आदि हो सकती है. इसके लिए आप अपने कार्ड की Last Date देख सकते हैं. इसके बाद आपको कार्ड Renew कराना होगा. इस प्रावधान से ग्राहकों को लाभ होगा. नेटवर्क बदलने की सुविधा से Users अपनी आवश्यकता अनुसार नेटवर्क Select करेगा.
