Haryana News

Haryana News: अब अस्पतालों से गैरहाजिर नहीं हो सकेंगे अधिकारी- कर्मचारी, स्वास्थ मंत्री अनिल विज ने दिए ये काम करने के निर्देश

चंडीगढ़ :- हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कल देर शाम चंडीगढ़ में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ एक जरूरी बैठक की. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. पिछले काफी दिनों से हरियाणा के Government Hospitals में स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों के गैर हाजिर होने की शिकायतें सामने आ रही थी. बता दे कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तरफ से इसकी गोपनीय जांच भी करवाई गई थी, जिसमें सामने आया कि अस्पतालों से कई अधिकारी व कर्मचारी गायब रह रहे हैं.

anil vij

स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा फैसला

अब स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की तरफ से एक बड़ी कार्रवाई की गई है. इसके बाद हरियाणा के अस्पतालों से स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर नहीं रह पाएंगे. स्वास्थ्य मंत्री Anil Vij की तरफ से राज्य के सभी सिविल अस्पतालों, सीएचसी और पीएचसी में बायोमेट्रिक मशीनें लगानी अनिवार्य कर दी गई है. विज की तरफ से निर्देश दिए गए हैं कि जिन भी अस्पतालों में मशीनें नहीं है, वहां तत्काल प्रभाव से मशीनें लगाई जाए और मशीनें खराब पड़ी है तो उन्हें तुरंत ठीक करवाया जाए.

निरीक्षण के लिए अधिकारियों की लगाई जाएगी ड्यूटी 

इसके साथ ही अस्पतालों में अधिकारियों और कर्मचारियों का मूवमेंट रजिस्टर भी लगाया जाए. बैठक के दौरान अनिल विज ने Health Department के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रदेश में संचालित की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व्यवस्था के निरीक्षण के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई और समय-समय पर औचक निरीक्षण कर रिपोर्ट उन्हें प्रस्तुत करें. स्वास्थ्य मंत्री ने निर्देश दिए कि आने वाले 1 Month के अंदर स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित मैपिंग का कार्य पूरा कर लिया जाए.

13 जिलों में पूरा हो चुका है मैपिंग का कार्य 

मौजूदा समय में राज्य के 13 जिलों में मैपिंग का कार्य पूरा हो चुका है. इस कार्य से प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाए और भी बेहतर होंगी. साथ ही निर्देश दिए गए कि कोई भी कर्मचारी कार्य करने में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें, यदि वे ऐसा कुछ करते है तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सकती है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे