नई दिल्ली

अब गरीब लोग भी उठा सकेंगे फ्लाइट सफर का लाभ, एयर इंडिया ने सिर्फ 1498 रुपये में बेचनी शुरू की टिकट

नई दिल्ली:-  एयर इंडिया एक्सप्रेस ने ‘फ्लैश सेल’ (Flash Sale) की घोषणा की है. इस सेल के दौरान टिकट की कीमत महज 1498 रुपये से शुरू होगी. एयरलाइन के अधिकारियों की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई. अगर आप भी इस ऑफर के तहत ट‍िकट बुक करना चाहते हैं तो एयरलाइन की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अन्य बुकिंग प्‍लेटफॉर्म के जर‍िये अपने ट‍िकट बुक कर सकते हैं. इस सेल के तहत 13 जनवरी तक फ्लाइट की बुकिंग करा सकते हैं. टिकट 24 जनवरी से 30 सितंबर के बीच सफर के लिए कराई जा सकती है.

flight

एयर इंडिया एक्सप्रेस की वेबसाइट पर लॉगिन करने वाले मेंबर को महज 1328 से शुरू होने वाले ‘एक्सप्रेस लाइट’ किराये पर अतिरिक्त छूट मिलेगी. इतना ही नहीं, वेबसाइट पर लॉगिन करने वाले मेंबर को बुकिंग कराते समय क‍िसी तरह का सुविधा शुल्क नहीं देना होगा. कुल मिलाकर आप कम दाम में टिकट खरीद सकते हैं और साथ ही आपको कुछ अतिरिक्त फायदे भी म‍िल सकते हैं.

15 किलो सामान 1000 में ले जाने की सुव‍िधा

ऑफर के तहत आप अपने साथ केबिन में ले जाये जाने वाले सामान को 3 किलो और बढ़ा सकते हैं. इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा. आप चेक-इन बैगेज के लिए भी कम शुल्क दे सकते हैं. डोमेस्‍ट‍िक फ्लाइट के लिए 15 किलो सामान 1,000 में और इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए 20 किलो का सामान 1,300 रुपये में ले जाने की सुव‍िधा है. Air India Express की तरफ से वेबसाइट airindiaexpress.com पर लॉयल्टी प्रोग्राम के मेंबर को खास छूट दी जा रही है.

बिजनेस क्लास की टिकट पर भी छूट

वेबसाइट पर लॉयल्टी मेंबर बनने वाले लोगों को ‘एक्सप्रेस बिज’ किराये पर 25% की छूट मिलेगी. एक्सप्रेस बिज दरअसल एयर इंडिया एक्सप्रेस का बिजनेस क्लास है. इसमें आपको ज्यादा आरामदायक सीटें 58 इंच तक की सीट पिच उपलब्‍ध है. ये सीटें एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेड़े में हाल ही में शामिल किये गए 35 नए बोइंग 737-8 विमानों में उपलब्ध हैं. एयरलाइन की तरफ से हर हफ्ते नए व‍िमान अपने बेड़े में शाम‍िल क‍िये जा रहे हैं. लॉयल्टी मेंबर्स को ‘गौर्मेयर’ हॉट मील्स, सीट्स और एक्सप्रेस अहेड प्रायोरिटी सेवाओं पर भी 25% की छूट मिलती है.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे