अब रोजाना 40 लीटर गाय देगी दूध पर नहीं होगी बछिया, गडकरी ने बताया टेस्ट ट्यूब गोरी का Plan
नई दिल्ली :- केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने रखी एक सभा के दौरान ऐसी बात कही कि वहां उपस्थित सभी किसानों के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई. सड़कों और यातायात परिवहनो के बारे में चर्चा करने वाले नितिन गडकरी सभा में दूध के Production से संबंधित बातचीत करते नजर आए. उन्होंने बताया कि सरकार दूध के प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित है, इसलिए उन्हें कोल्ड ड्रिंक के बजाय दूध पीना चाहिए.

केंद्रीय परिवहन मंत्री की बात पर हंसे किसान
केंद्रीय सड़क एवं यातायात परिवहन मंत्री ने सभा के दौरान कहा कि लोगों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए Market में आ रहे अलग- अलग फ्लेवर के दूध को पीना चाहिए. उन्होंने बताया कि वर्ष 1952 में भारत की गाय की गिर नस्ल ब्राजील चली गई. गाय की यह नस्ल वहां पर 1 दिन में 60 लीटर तक दूध दे रही है. गडकरी की यह बात सुनते ही वहा मौजूद सभी किसानो के चेहरे पर Smile आ गई.
गोरी ही होगी गोरा होगा ही नहीं – गडकरी
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नितिन गडकरी ने बताया कि भारत के गिर नस्ल की गाय ब्राजील चली गई. ब्राजील में यह प्रजाति करीब 60 लीटर दूध दे रही है. उसके बुल के सीमेन को 2 लीटर दूध देने वाली गाय को इंजेक्ट करते हैं तो 22 लीटर Milk वाली गाय तैयार होती है. उन्होंने बताया कि जैसे Test ट्यूब बेबी वैसे ही टेस्ट ट्यूब गोरी तैयार की जा रही है. यह कुछ ऐसा होगा कि पेट में एंब्रियो बदलकर ऐसी गोरी होगी जो देसी नस्ल की होगी और 40- 50 लीटर Milk देगी. इसके बाद उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं इस Process से केवल गोरी ही पैदा होगी गोरा होगा ही नहीं, उनकी यह बात सुनते ही सब हंसने लगे.
देश के विकास के लिए सड़कों का विकास जरूरी
नितिन गडकरी ने स्वास्थ्य से संबंधित टिप्स देते हुए कहा कि लोगों को खाने में ज्यादातर सोयाबीन प्रयोग करनी चाहिए क्योंकि सोयाबीन में 49% प्रोटीन होता है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि लोगों को Cold ड्रिंक की जगह दूध पीना चाहिए और कहा कि अमेरिका में सबसे ज्यादा वेज मटन और वेज चिकन मिलता है इसलिए हमें उसे खाना चाहिए. इसके बाद उन्होंने कहा कि जब तक हमारे देश की सड़कें विकसित नहीं होंगे तब तक देश की आर्थिक स्थिति नहीं सुधर पाएगी. सड़के विकसित होंगी तो निवेश आएगा और रोजगार भी बढ़ेगा.

