नई दिल्ली

अब Delhi NCR में बढ़ेगा मेट्रो का जाल, फेज-5 की योजना पर काम हुआ शुरू

नई दिल्ली :- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने नेटवर्क के विस्तार के लिए फेज-5 की योजना पर काम शुरू कर दिया है। यह दिल्ली-एनसीआर में परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। फेज-5 के तहत 18 कॉरिडोर प्रस्तावित हैं। खास बात यह है कि इस बार दिल्ली मेट्रो एनसीआर में दायरा बढ़ाएगी। फेज-5 में जो काॅरिडोर प्रस्तावित हैं वे दिल्ली की सीमाओं से सटे जिलों के लोगों के लिए अहम हैं। एनसीआर से दिल्ली में आवाजाही करने वाले लाखों लोगों को ध्यान में रखते हुए कॉरिडोर के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इससे न केवल दिल्ली में निजी वाहनों की आवाजाही कम होगी, बल्कि वाहनों से होने वाले प्रदूषण में भी कमी आएगी।

delhi metro

फेज-5 के तहत प्रस्तावित कॉरिडोर पर काम शुरू करने के संबंध में बीते दिनों डीएमआरसी की तरफ से आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय को पत्र भी लिखा गया था। इसमें कहा गया है कि फेज-5 को दो भागों में विभाजित किया गया है। फेज-5(ए) में उन कॉरिडोर को शामिल किया गया है जिनकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार हो चुकी है, जबकि फेज 5(बी) में  प्रस्तावित कॉरिडोर की डीपीआर आदि पर अभी काम नहीं हुआ है। फेज-5 में कुल 18 कॉरिडोर और 128 स्टेशन बनाने की योजना है। इनके बनने से मेट्रो नेटवर्क का लगभग 500 किलोमीटर तक का विस्तार हो जाएगा। प्रस्तावित कॉरिडोर दिल्ली और पड़ोसी राज्यों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत करेंगे।

फेज-4 के सभी कॉरिडोर को मिल चुकी है हरी झंडी

दिल्ली मेट्रो के फेज-4 के सभी छह कॉरिडोर को हरी झंडी मिल चुकी है। इसमें से तीन कॉरिडोर पर निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि तीन अन्य कॉरिडोर पर इस साल निर्माण कार्य शुरू होगा। वर्तमान में जनकपुरी वेस्ट से रामकृष्ण आश्रम मार्ग, मजलिस पार्क से मौजपुर और तुगलकाबाद से दिल्ली एयरोसिटी के बीच बन रहे फेज-4 के तीन कॉरिडोर पर काम तेजी से चल रहा है। इन तीनों कॉरिडोर पर अब तक 60 फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है। लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक और इंद्रप्रस्थ से इंद्रलोक के बीच बनने वाले दो कॉरिडाेर की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जबकि रिठाला से कुंडली के बीच बनने वाले कॉरिडोर की प्री-टेंडरिंग प्रक्रिया चल रही है। सभी छह कॉरिडोर को मिलाकर फेज-4 की लंबाई 112.42 किमी है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे