Haryana News

अब हरियाणा के प्राइवेट स्कूलों में नहीं देनी होगी फीस, बस ऑनलाइन भरे ये फॉर्म

चंडीगढ़ :- हरियाणा में चिराग योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से सरकारी सहायता से इन बच्चों को निजी स्कूलों में दाखिला मिलेगा, और उनकी पढ़ाई के खर्च को सरकार वहन करेगी।

school

31 मार्च तक करें आवेदन

इच्छुक अभिभावक 15 मार्च से 31 मार्च तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक बच्चों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।सरकार बच्चों की फीस और अन्य खर्चों का पूरा भुगतान करेगी। 1 लाख 80 हजार रुपये या उससे कम वार्षिक आय वाले परिवारों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन के बाद एक ड्रॉ निकाला जाएगा, और 1 अप्रैल से दाखिले शुरू होंगे। आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र जरूरी होगा। सभी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों को रिक्त सीटों की सूची सार्वजनिक करने का आदेश दिया गया है, ताकि अभिभावक इस सूची के आधार पर आवेदन कर सकें।

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे