देखे तस्वीरें: इस व्यक्ति को देखते ही पैर छूने लगे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, खुद CM ने ट्विटर पर शेयर की तस्वीरें
चंडीगढ़, Haryana CM News :- हम सभी के जीवन में ही गुरु का विशेष महत्व होता है. यदि हम अपने जीवन में गुरु की शिक्षाओं पर चले, तो हम अपने जीवन में काफी तरक्की पा सकते हैं. इसके विपरीत यदि हम गुरु की शिक्षाओं का पालन ना करे, तो हमारी जिंदगी का महत्व ही खत्म हो जाता है. भारत देश में गुरुओं को विशेष दर्जा प्राप्त है. हर व्यक्ति की सफलता के पीछे उसके गुरू का ही हाथ होता है. गुरु को भगवान से भी बढ़कर माना जाता है. गुरु के बिना हर व्यक्ति का जीवन अधूरा सा रहता है. गुरु का होना अंधकार में दिए के समान होता है, जो खुद जलकर दूसरों को उजागर करता है.

अपने गुरु से मिलकर भावुक हुए CM मनोहर लाल खट्टर
गुरु ही वह व्यक्ति है, जो खुद एक स्थान पर रहकर दूसरों को अपनी मंजिल तक पहुंचाता है. हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर पलवल में एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस दौरान वह एक जनसंवाद के दौरान अपने गुरु से मिले. इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर काफी भावुक नजर आए. साथ ही CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जो भी मैं आज हूं और जहां भी हूं, गुरुओं के आशीर्वाद की वजह से हूं. मेरे चरित्र निर्माण और ईमानदारी के पीछे मेरे गुरु ही हैं.
तस्वीरें हो रही है वायरल
आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. चाहे कोई आम नागरिक हो या देश के किसी भी संवैधानिक बड़े पद पर ही क्यों ना हो, हर किसी व्यक्ति के जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अपने गुरु का आशीर्वाद लेते हुए नजर आए. इसकी तस्वीरें भी खुद CM मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर जारी की और कहा कि मेरे लिए काफी भावुक पल था जब मैं अपने गुरु से मिला.
गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥आज मेरे लिए अत्यंत भावुक क्षण था जब पलवल में, मैं अपने गुरु से जनसंवाद कार्यक्रम में मिला।
जो भी हूँ, जहां भी हूँ गुरुओं के आशीर्वाद से हूँ। चरित्र निर्माण और ईमानदारी के जो… pic.twitter.com/I7pqicYvTx
— Manohar Lal (@mlkhattar) April 12, 2023

