नई दिल्ली

फिर एक बार पृथ्वी की ओर तेजी से आ रहा है ये विशाल दानव, कुछ सेकंड में हो सकता है सर्वनाश

नई दिल्ली :- पृथ्वी के बाहर तरह-तरह की घटनाएं होती रहती हैं। कल धरती की ओर तेजी से एक एस्टेरोइड आ रहा है, जिसे तबाही भी कहा जाता है। दरअसल, अगर कभी इस एस्टेरोइड की टक्कर पृथ्वी से हो गई तो भूचाल आना तय है। लेकिन नासा ने राहत दी है कि कल तेज गति से धरती की ओर बढ़ रहे एस्टेरोइड से कोई घबराने वाली बात नहीं है। इसकी टक्कर धरती से नहीं होने वाली और काफी दूर से यह गुजर जाएगा।

Asteroid

इस एस्टेरोइड पर अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा समेत दुनिया की नजर है। इसे नासा की जेट प्रपल्शन लैबोरेट्री ट्रैक करती रहती है। यह 2024 YY5 एस्टेरोइड के नाम से पहचाना जा रहा है। इसकी दूरी 2,970,000 मील होगी और स्पीड की बात करें तो यह 5,754 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी की ओर बढ़ेगा। यह भारतीय समयानुसार दोपहर पौने दो बजे धरती के सबसे करीब से गुजरेगा। हालांकि, धरती को कोई खतरा नहीं है।

इस महीने कई और एस्टेरोइड्स धरती के करीब आ चुके हैं। तीन जनवरी को एक नहीं, बल्कि दो-दो एस्टेरोइड्स पृथ्वी के करीब से गुजरे थे। उनके नाम 2024 YC9 और 2024 YL1 थे। YC9 का साइज 44 फीट था जोकि एक घर के बराबर था। इसकी स्पीड 31 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी, जबकि दूसरे एस्टेरोइड YL1 का साइज भी 38 फीट था।

एस्टेरोइड्स, जिन्हें कभी-कभी छोटे ग्रह भी कहा जाता है, लगभग 4.6 बिलियन वर्ष पहले हमारे सौर मंडल के प्रारंभिक निर्माण से बचे हुए चट्टानी, वायुहीन अवशेष हैं। अधिकांश एस्टेरोइड्स मुख्य क्षुद्रग्रह बेल्ट के भीतर मंगल और बृहस्पति के बीच सूर्य की परिक्रमा करते हुए पाए जा सकते हैं। इनका साइज वेस्टा से लेकर – लगभग 329 मील (530 किलोमीटर) व्यास वाला सबसे बड़ा – से लेकर 33 फीट (10 मीटर) से कम व्यास वाले पिंडों तक होता है। सभी एस्टेरोइड्स का कुल द्रव्यमान पृथ्वी के चंद्रमा से भी कम है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

One Comment

  1. ज्योतिषाचार्य डॉ बेगाना ठाकुर , ग्रह नक्षत्र विशेष मायने रखते हैं , खगोल में और है ही क्या ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे