नई दिल्ली

Online Food Delivery: Swiggy से खाना मंगाने वालों को लगा बड़ा झटका, अब ग्राहकों को देना होगा ये एक्‍सट्रा चार्ज

नई दिल्ली :- यदि आप भी Swiggy के जरिए लंच या डिनर मंगवाते हैं तो अब आपको एक बड़ा झटका लगने वाला है. Online Food Delivery प्लेटफॉर्म स्विगी की तरफ से कार्ट वैल्यू के अलावा प्रत्येक फूड डिलीवरी आर्डर पर 2 रूपये फीस वसूली जाएगी. वही Company की तरफ से दावा किया गया है कि केवल मुख्य प्लेटफार्म पर फूड ऑर्डर पर अतिरिक्त चार्ज लगाया जाएगा. यह चार्ज इंस्टामार्ट यूजर्स पर नहीं लगेगा. वही Swiggy के प्रवक्ता की तरफ से इस बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया गया कि प्लेटफार्म शुल्क फूड के आर्डर पर लिया जाने वाला मामूली फ्लैट शुल्क है.

Swiggy

स्विगी को मिले थे 1 दिन में 1.5 से 2 मिलियन ऑडर 

इस शुल्क के जरिए हमें अपने प्लेटफार्म को संचालित करने और बेहतर बनाने में सहायता मिलेगी. पिछली रिपोर्ट में भी जानकारी दी गई थी की Swiggy की तरफ से दावा किया गया था कि उसने 1 दिन में डेढ़ से 2 मिलियन से ज्यादा आर्डर प्राप्त किए हैं. हैदराबाद में लोगों ने रमजान के दौरान फूड डिलीवरी प्लेटफार्म Swiggy पर 10 लाख प्लेट बिरयानी और चार लाख प्लेट हमीम का आर्डर दिया था. वहीं मार्च महीने में ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म ने कहा था कि उसने पिछले 12 महीनों में 33 मिलियन प्लेट इटली डिलीवर की. यह दर्शाता है कि ग्राहकों के बीच साउथ इंडियन डिश कितनी लोकप्रिय है.

10 हजार से नौकरियां देगा Swiggy 

हैदराबाद, बेंगलुरु और चेन्नई तीन शहर टॉप पर है. यहां सबसे ज्यादा इडली का आर्डर दिया जाता है. कंपनी के प्लेटफार्म पर औसतन ढाई लाख से ज्यादा रेस्टोरेंट भागीदार है और आमतौर पर हर महीने करीब 10,000 रेस्टोरेंट ऑन बोर्ड होते हैं. स्विगी और गिग वर्कर्स के लिए एक प्रमुख पेशेवर नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘अपना’ ने इस साल ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म क्विक कॉमर्स ग्रॉसरी सर्विस इंस्टामार्ट के लिए 10,000 नौकरियां सृजित करने के लिए साझेदारी की घोषणा की.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है, मुझे कॉमेंट मे जरूर बताएं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे