Haryana News

हरियाणा में डाटा अपग्रेड के बाद ऑनलाइन सेवाएं फिर से शुरू, पिछले दो दिन से थी बंद

चंडीगढ़ :- हरियाणा में डाटा अपग्रेडेशन के लिए बंद की गई सभी सरकारी वेबसाइट अब पूरी तरह से बहाल हो गई है। सैनी सरकार ने 25 जनवरी की मध्यरात्रि से सरल हरियाणा पोर्टल, फैमिली आईडी और अन्य महत्वपूर्ण डिजिटल सेवाओं का डाटा अपग्रेडेशन के लिए अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। इस दौरान 1000 से ज्यादा महत्वपूर्ण सरकारी सेवाएं प्रभावित हुईं, जिसमें सरल हरियाणास फैमिली आईडी, राशन कार्ड, ई-टिकटिंग और हर घर गृहणी जैसी लोकप्रिय सेवाएं शामिल थीं।

CM 2

डिजिटल सेवाओं को किया मजबूत

हिसार कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक विकास वर्मा के मुताबिक सभी वेबसाइटें अब पूर्ववत कार्य कर रही है और नागरिक अपनी आवश्यक सेवाओं का फायदा ऑनलाइन उठा सकते हैं। डाटा अपग्रेडेशन का यह कार्य सरकारी डिजिटल सेवाओं को और अधिक कुशल एवं सुरक्षित बनाने के लिए किया गया। यह कदम प्रदेश सरकार की डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे आम नागरिकों को बेहतर और निर्बाध सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी।

Rohit

प्रिय पाठको मेरा नाम रोहित कुमार है. मैं खबरी एक्सप्रेस का फाउंडर हूँ. वेबसाइट पर कार्य मेरी देख रेख में ही किये जाते है. यदि आपको हमारी वेबसाइट के किसी कंटेंट से कोई समस्या है. तो आप मुझे Admin@khabriexpress.in पर मेल कर सकते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे