चंडीगढ़

हरियाणा में निजी संस्थानों में पढ़ने वाले बच्चों का रिकॉर्ड तैयार करने के आदेश, जाने क्या नया कदम उठा सकती है सरकार

चंडीगढ़ :- हरियाणा सरकार ने प्रदेश को विकसित बनाने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है. वही सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार प्रदान करने के लिए भी प्रयासरत है. CM मनोहर लाल ने विभिन्न विभागों को सौंपे गए कार्यों की समीक्षा के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की. इस बैठक में CM ने युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने पर बल देते हुए युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे कौशल की मांग के अनुसार युवाओं को कौशल वृद्धि का प्रशिक्षण प्रदान करे. इसके अलावा स्कूलों से बाहर जैसे मदरसों और आंगनवाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों की पहचान करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए.

cm 4

छोटे बच्चों का डाटा जल्द अपलोड करने के दिए निर्देश

CM मनोहर लाल खट्टर ने विभिन्न विभागों की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश के जीरो से 6 वर्ष के बच्चों में कुपोषण कम करने के लिए और बॉडी मास Index का मूल्यांकन करने के लिए सप्ताह में 2 बार राज्य के नागरिक संसाधन सूचना विभाग द्वारा राज्य में केंद्र सरकार के भारत पोषण Portal पर Data Update करने के आदेश दिए. इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थित गुरुकुल और अन्य Private संस्थाओ में आने वाले बच्चों का भी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सहायता से Regularly तरिके से नए बच्चो का डाटा Upload और पुराने बच्चों का डाटा Update करने के आदेश दिए.

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को उपलब्ध कराए जाने चाहिए फोन

CM मनोहर लाल ने कहा कि बच्चों का डाटा इकट्ठा करने और डाटा सत्यापन के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को Phone उपलब्ध करवाए जाने चाहिए, ताकि वे समय पर बच्चों का डाटा Update करती रहे. इसके अलावा उन्होंने कहा कि कॉलेज के छात्रों, परिवार में एकल सदस्य, वरिष्ठ नागरिकों विकलांगों और श्रमिकों के डाटा को CRID के डैशबोर्ड पर PPP में तारीख के साथ Upload और Update करने के आदेश दिए. साथ ही उन्होंने अनाथ बच्चों की पहचान कर उनका सरकारी बाल गृह में पंजीकरण करवाने के लिए अधिकारियों को आदेश दिए. आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

नागरिको की जरूरतों को पूरा करने में लगी सरकार  

CM ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए यह डाटा एकत्रित कर रही है. ताकि इस Data से अनुमान लगाया जा सके कि नागरिकों की क्या- क्या जरूरते है, और उन्हें किस तरह पूरी किया जा सकता है. वहीं उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों को 6- 18 आयु के बच्चो की जन्म तिथि और आधार कार्ड के सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने के आदेश दिए. सरकार निरंतर नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए विभिन्न प्रयत्न कर रही है.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

One Comment

  1. Aanganwadi main pehle vecancy to nikalo ek worker ke pass 3 -3 senter hai ji .kaise kam hoga na phone diya hai aaj tak or online kam Karwar rhe ho

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे