फाइनेंस

Personal Loan Tips: इन 3 कामों के लिए लिया पर्सनल लोन तो पड़ेंगे लेने के देने, बुढ़ापे तक पड़ेगा पछताना

नई दिल्ली, Personal Loan Tips :- मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव लगे रहते हैं. कभी मनुष्य जीवन में खुशियां आती हैं तो कभी परेशानियां भी मनुष्य को घेर लेती है. ऐसे में यदि मनुष्य के पास पैसे ना हो तो इंसान की परेशानियां दोगुनी हो जाती हैं. ऐसे समय में जब कोई ओर रास्ता ना सूझे तो पर्सनल लोन लेना बेहतरीन Option रहता है. Personal लोन ग्राहकों को आसानी से मिल जाता है. लोन लेने के कुछ ऐसे नियम भी होते हैं, जिनका आम नागरिकों को पता नहीं होता.

bank 2

पर्सनल लोन लेने के लिए बनाए गए कुछ नियम 

Personal लोन केवल गिने- चुने व्यक्तियों को ही मिलता है. फाइनैंशल एक्सपर्टो के अनुसार लोन केवल उन लोगों को मिलता है जिनका क्रेडिट अच्छा हो और जिनके पास नियमित आमदनी का भी साधन हो. Personal लोन लेने के लिए कभी भी कहीं से भी Apply किया जा सकता है. Personal की सबसे खास बात यह है कि इसमें ब्याज दर ज्यादा होती है, और किश्त भी ज्यादा बनती है, इसलिए यह लोन ज्यादा जरूरत पड़ने पर ही ले. वरना आप कर्ज के जाल में फंस जाएंगे.

लग्जरी सामान और शेयर खरीदने के लिए

आज हम आपको कुछ ऐसी स्थितियों के बारे में बताएंगे जिसमें आपको भूलकर भी लोन नहीं लेना चाहिए. यदि आप लग्जरी सामान खरीदने के लिए Personal लोन ले रहे हैं तो ऐसा भूल कर भी ना करें. इस तरह से लोन लेने से आपकी आमदनी भी नहीं बढ़ती और बैंक का कर्जा भी चढ़ जाता है. इसके अलावा आप पैसा कमाने के लिए Share खरीदने की सोच रहे हैं तो भी पर्सनल लोन न ले. क्योंकि शेयर Market जोखिम भरा होता है क्या पता शेयर कब डूब जाएं और आप घाटे में आ जाए. ऐसे में यदि आप पर्सनल लोन लेंगे तो आपके सिर कर्ज चढ़ सकता है.

कर्ज उतारने के लिए

आज मनुष्य का जीवन काफी चुनौतियों से भरा हुआ है. ऐसे में यदि आपने किसी जरूरत के समय कोई कर्जा लिया हो तो उस कर्जे को उतारने के लिए कभी भी Personal लोन ना ले, क्योंकि ऐसा करना आपको भारी समस्या मे डाल सकता है. एक तो आपके ऊपर पहले से ही कर्ज चढ़ा हुआ है, ऐसे में यदि आप Loan लेकर कर्जा भरते हैं तो आपके ऊपर से एक कर्ज का बोझ तो उतर जाएगा वहीं दूसरे कर्जे का बोझ चढ़ जाएगा.

Sagar Parmar

हेलो दोस्तों मेरा नाम सागर परमार है मैं खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ा हूँ मेरा लक्ष्य आप सभी को हरियाणा व अन्य क्षेत्रों से जुडी खबर सबसे पहले पहुंचना है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे