फाइनेंस

PF Balance Check: अब सिर्फ 2 मिनट में चेक करे PF अकाउंट का बैलेंस, इन्टरनेट की भी नहीं है जरूरत

नई दिल्ली :- अगर आप अपने PF खाते (PF Account) के बारे में कुछ जानना चाहते हैं जैसे इसमें  कितना पैसा है या कितना ब्याज का पैसा स्थानांतरित  किया गया है तो आप उसे बिलकुल आसानी से चेक कर (PF Balance Check) सकते हैं. इसके लिए आपको इंटरनेट या मोबाइल डाटा की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी. अगर आप सोच रहे हैं कि यह कैसे संभव है तो आइए हम आपको इस बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी बताते हैं जिसके जरिए आप अपने पीएफ अकाउंट का पैसा चेक (PF Balance Check) कर सकते हैं.

pf balance check

बेहद आसानी से चेक कर सकते हैं बैलेंस

पूरे देश में करोड़ों लोग अपनी सैलरी का एक हिस्सा प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) में Deposit करते हैं. इन पैसों को कर्मचारी आपात स्थिति या रिटायरमेंट के बाद निकाल सकते हैं. पीएफ खाते में जमा राशि पर सरकार  समय-समय पर Interest ट्रांसफर करती हैं. ऐसे में यदि आप यह  Check करना चाहते हैं कि आपके अकाउंट में कितने पैसे हैं तो आप सरलता से चेक कर सकते हैं. आप बिना इंटरनेट के भी PF Account Check कर सकते हैं. इसके लिए बस आपको अपने मोबाइल से एक Missed Call या SMS करना होगा. जिसके बाद आपको अपने Balance के बारे में जानकारी मिलेगी.

बिना इंटरनेट इस प्रकार चेक करें पीएफ का पैसा

1. Miss Call 

आप चाहें तो एक मिस्ड कॉल करके भी अपना EPF बैलेंस जान सकते हैं. इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011 22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा.

2. SMS

SMS केसरिया बैलेंस चेक करने के लिए आपको EPFO के पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFO UAN LAN (भाषा) भेजना है. LAN का अर्थ आपकी भाषा से हैं. यदि आपको अंग्रेजी में जानकारी चाहिए तो LAN की जगह ENG लिखना होगा. इसी तरह हिंदी के लिए HIN और तमिल के लिए TAM लिखना है. हिंदी में जानकारी प्राप्त करने के लिए EPFOHO UAN HIN लिखकर Message करना होगा.

ऑनलाइन माध्यम से इस प्रकार जाने बैलेंस

1. उमंग App से जाने PF Balance

अपने स्मार्टफोन से आप ऐप के माध्यम से भी जब चाहें अपना ईपीएफ बैलेंस Check कर सकते हैं. इसके लिए उमंग ऐप खोलकर EPFO पर क्लिक करें. इसमें Employee Centric Services पर क्लिक करें और इसके बाद View Passbook पर क्लिक कर UAN और पासवर्ड भरें . रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा. इसे दर्ज करने के बाद EPF बैलेंस की सारी जानकारी देख सकते हैं.

2. Website से जाने PF Balance

Online माध्यम से अपना बैलेंस देखने के लिए EPF पासबुक पोर्टल पर Visit करें. इस पोर्टल पर अपना UAN और पासवर्ड भरें और लॉग इन करें. इसमें Download/ View Passbook पर क्लिक करें और फिर आपके सामने पासबुक खुलेगा जिसमें बैलेंस की जानकारी होगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे