योजना

PM Kisan Scheme: इस 15 तारीख तक निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक जाएगी PM किसान योजना की 19वी किस्त

नई दिल्ली, PM Kisan Scheme :- ई-केवाईसी के अभाव में लाभुक किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त (PM Kisan 19th Installment) नहीं मिलेगी। 24 फरवरी को यह किस्त जारी होनी है। इसके लिए 15 फरवरी तक किसानों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। ई-केवाईसी के अभाव में 5458 किसानों को अगली किस्त नहीं मिलेगी। इनमें सबसे अधिक 1201 किसान कुचायकोट तथा सबसे कम 87 किसान थावे प्रखंड में हैं।

kisan 3

जिले में कुल लाभुकों की संख्या 2,43,797

जानकारी के अनुसार, जिले में पीएम किसान सम्मान निधि के कुल लाभुकों की संख्या 2,43,797 है। इनमें से 2,38,339 लाभुकों ने ही अबतक अपना ई-केवाईसी कराई है, जाे कुल लाभुकों का करीब 97 प्रतिशत है। तीन प्रतिशत यानी, 5458 लाभुकों ने बार-बार के निर्देश के बावजूद अपना ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में 15 फरवरी तक ई-केवाईसी नहीं कराने की स्थिति में उन्हें योजना के तहत मिलने वाली 19वीं किस्त की राशि नहीं मिल सकेगी। जिले के कुचायकोट प्रखंड में सबसे अधिक तथा थावे प्रखंड में सबसे कम लाभुकों की ई-केवाईसी लंबित है।

 

आईपीपीबी और सीएससी केंद्र से ले सकेंगे मदद

जिला कृषि कार्यालय ने बताया कि लंबित ई-केवाइसी के सत्यापन और बैंक खाते, जिनको आधार और एनपीसीआई से लिंक किया जाना है। इसके लिए किसान सलाहकार, एटीएम, बीटीएम या फिर एसी को लगाकर तय समय पर काम कराने का निर्देश दिया गया है। साथ ही आईपीपीबी और सीएससी केंद्र की भी मदद लेने को कहा गया है। 

बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार का निर्देश

कृषि विभाग इसके लिए बड़े स्तर पर प्रचार-प्रसार करने पर जोर दे रहा है, जिसमें मुखिया, वार्ड सदस्य, सरपंच जैसे जन प्रतिनिधियों की सहभागिता लेने को कहा गया है। इसके तहत संचिका में जिन लाभार्थी के आधार या फिर उनके नाम या किसी अन्य प्रकार की त्रुटि हो उसे जल्द से जल्द ठीक कराएं। 

योजना के तहत मिलती है छह हजार की राशि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस राशि को चार महीने के अंतराल पर किसानों के खाते में केंद्र सरकार भेजती है। कुल तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये कर के खातों में भेजी जाती है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे