फाइनेंस

PNB News: पंजाब नेशनल बैंक ग्राहकों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब फ्री में मिलेगी बैंक के बड़ी ये सर्विस

नई दिल्ली :- यदि आपका खाता भी PNB में है तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. त्योहारों के इस Season में Punjab National Bank अपने ग्राहकों के लिए एक खुशखबरी लेकर आया है. पंजाब नेशनल बैंक ने अपने Current Account Holder के लिए RTGS, NEFT तथा IMPS पर लगने वाले Service Charges को हटा दिया है. इससे पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों को राहत मिली है.

PNB bank

बैंक ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

अब Punjab National Bank के करंट अकाउंट होल्डर को ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करने के लिए किसी भी तरह का कोई Charge नहीं देना होगा. इस बात की जानकारी बैंक की तरफ से Social Media पर दी गई है. बैंक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया कि अब Internet Banking तथा मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से करंट अकाउंट से होने वाले RTGS, NEFT तथा IMPS  लेनदेन पर किसी भी प्रकार का कोई सर्विस चार्ज नहीं लिया जाएगा.

यह होता है IMPS 

आईएमपीएस की Full Form Immediate Payment Services होती है. इसके माध्यम से आप 24 * 7 कभी भी इंटरनेट बैंकिंग से Money ट्रांसफर कर सकते हैं. इसका परिचालन नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन आफ इंडिया की तरफ से किया जाता है. इस सुविधा से पैसा तुरंत ही Transfer हो जाता है.

NEFT तथा RTGS

नेफ्ट की फुल फॉर्म National Electronics Funds Transfer होती है.इसका उपयोग किसी अन्य खाते में पैसा ट्रांसफर करने के लिए 24 * 7 इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं. हालांकि इसके तहत पैसा Real Time में ट्रांसफर नहीं होता है, बल्कि इससे कुछ घंटे का समय लगता है. यह सुविधा Online भी उपलब्ध होती है.  RTGS की फुल फॉर्म Real Time Growth Settlement होती है. इस सुविधा के जरिए आप केवल एक बटन दबाकर पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे