इंडियन रेलवे

Railway News: वंदे भारत ट्रेन को लेकर रेल मंत्री का बड़ा ऐलान, अगले साल लगभग हर राज्य को मिलेगी वंदे भारत ट्रेन की सौगात

नई दिल्ली :- भारत में हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. ट्रेन का सफर आसान होने के साथ-साथ किफायती भी होता है इसीलिए ज्यादातर लोग ट्रेन को ही प्राथमिकता देते हैं. पूरी दुनिया में अगर भारतीय Rail Network की बात करें तो यह चौथे नंबर पर है. लगभग हर राज्य रेल के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ा हुआ है. Railway ने अपने यात्रियों की तरफ ध्यान देते हुए अलग-अलग रूटों पर वंदे भारत ट्रेन संचालित की है.

rail minister ashwini vaishnaw

2024 में तैयार होंगे वंदे भारत के 3 नए फॉर्मेट

पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही है कि भारतीय रेलवे स्लीपर वंदे भारत ट्रेन चलाने जा रहा है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस खबर पर हामी भर दी है.  इस बारे में बताते हुए रेल मंत्री ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन के तीन Format हैं. 100 किमी से कम की यात्रा के ल‍िए वंदे मेट्रो, 100-550 किमी के लिए वंदे चेयर कार और 550 किमी से ज्‍यादा Journey के लिए वंदे स्लीपर. ये तीनों फार्मेट 2024 में फरवरी-मार्च तक तैयार हो जायेंगे.

तेज गति से किया जा रहा है वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस को भी मंजूरी दे दी है. देहरादून-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में 6 घंटे 10 मिनट का समय लगता है जो इसे ट्रेन के संचालन के बाद मात्र साढ़े चार घंटे का रह जाएगा. वैष्णव ने बताया कि अगले साल June के मध्य तक हर राज्य को वंदे भारत ट्रेन मिल जायेगी. उन्होंने बताया कि ट्रेनों को तेज गति से बनाया जा रहा है. दो और नए कारखानों में रेलगाड़ी निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है.

ट्रेन के अनुसार रेल पटरियों को किया जाएगा अपग्रेड

हर आठवें या नौवें दिन कारखाने से नई रेलगाड़ी तैयार होकर जा रही है. इन स्‍वदेशी ‘सेमी-हाई स्पीड’ ट्रेनों को चेन्‍नई की इंटीग्रल कोच फैक्‍ट्री में तैयार किया जा रहा है, जल्द ही यह Local ट्रेनों की जगह लेंगी. रेल मंत्री ने बताया कि वंदे भारत को 160 किमी प्रतिघंटे की Maximum Speed के साथ तैयार किया गया है. लेकिन वे पटरी की Capacity के मुताबिक 130 किलोमीटर प्रति घंटे तक की स्पीड से चलेंगी. रेल पटरी को आने वाले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेन के अनुसार Upgrade किया जाएगा. कोई भी पशु ट्रेन की चपेट में न आए इसके लिए रेलवे की तरफ से पटरियों के किनारे बाड़ लगाई जाएगी.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे