मौसम

Rain Alert: हरियाणा के इन 5 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी जोरदार बारिश, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम

चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में इन दिनों मौसम का अंदाज काफी बदला- बदला नजर आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से लगातार हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश देखने को मिल रही है. अभी कुछ दिन और हरियाणा में बारिश का यह दौर जारी रहने वाला है. हालांकि हरियाणा में मॉनसून (Haryana Today Weather Update) की एंट्री में थोड़ी देरी हुई, परंतु उसके बाद मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है.

rain

इन 5 जिलों में होगी अगले 3 घंटों में जोरदार बारिश 

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के 5 जिलों में मध्यम से तेज बारिश (Today Rain Alert) दर्ज की जा सकती है. इन 5 जिलों में करनाल, यमुनानगर, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला शामिल है. बारिश के साथ यहां तेज हवाई भी चलेंगी, जिस वजह से Temperature में थोड़ी सी गिरावट दर्ज की जा सकती है.

अभी कुछ और दिन ऐसा ही रहेगा हरियाणा में मौसम 

हरियाणा में अभी कुछ और दिन मौसम ऐसा ही बना रहने की संभावना है. जहां बारिश आने से कुछ लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि गर्मी थोड़ी कम हो गई है. वहीं दूसरी तरफ, कई जिलों में बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति भी हो गई है. जिस वजह से आम लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे