Rain Alert: हरियाणा के इन 6 जिलों में अगले तीन घंटे में होगी झमाझम बारिश, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम
चंडीगढ़, Rain Alert :- जैसा कि आपको पता है कि आधे हरियाणा में बाढ़ की वजह से सामान्य जनजीवन काफी प्रभावित हुआ है. उत्तर हरियाणा में अन्य जिलों की तुलना में ज्यादा बारिश (Haryana Rain Update) हुई है. इस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है. अब मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार आने वाले दो- तीन घंटों में हरियाणा (Haryana Rain Alert) के कुछ जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

आने वाले 3 घंटों में होगी तेज बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए Alert के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के पानीपत, करनाल,यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला आदि जिलों में मध्यम से तेज बारिश दर्ज की जा सकती है. इन जिलों में पहले ही बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश की वजह से जहां लोगों को एक तरफ गर्मी से राहत मिल जाती है तो दूसरी तरफ जलभराव की स्थिति की वजह से काफी Problems का सामना करना पड़ता है.
Nowcast #Haryana Time of Issue:22/07/2023 10:00Valid upto:22/07/2023 13:00 IST :2) Moderate Rain very likely over parts of PANIPAT, KARNAL, YAMUNANAGAR, KURUKSHETRA, AMBALA, PANCHKULA pic.twitter.com/BInU7ALcuL
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 22, 2023
बारिश से बढ़ी लोगों की चिंता
इन जिलों में मुश्किल से हालात सामान्य हो रहे है अब तेज बारिश अलर्ट (Haryana Weather) ने फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है. यहां पिछले कुछ दिनों में काफी बारिश हुई है बारिश की वजह से अंबाला जिले का तो अन्य जिलों से Connection भी टूट गया था. अंबाला में 1 दिन में ही बारिश ने कई सालों का Record तोड़ दिया था. ऐसे में अगर आज फिर से बारिश हुई तो यहां स्थितियां बिगड़ सकती हैं.

