Haryana Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटे में होगी तेज बारिश, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम
चंडीगढ़, Haryana Rain Alert :- हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मानसून की गतिविधियों पर रोक लगी हुई थी. यदि पूरे मॉनसून सीजन की बात की जाए, तो अबकी बार प्रदेश में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है. बारिश ना होने की वजह से गर्मी भी लोगों को परेशान कर रही है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है जिसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों में मध्यम से तेज बरसात हो सकती है.

हरियाणा के इन जिलों में हो सकती है मध्यम बरसात
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र, जींद आदि जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है. साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से (Haryana Today Weather Update) तेज हवाएं भी चल सकती है. हरियाणा के मौसम में कल से एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा. कुछ दिन मानसून की गतिविधियों पर रोक लगी रहेगी.
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :15/08/2023 12:33:2) जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, में मेघगर्जन / आकाशीय बिजली / अचानक तेज हवाएं (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना pic.twitter.com/l9mq1tgpcv
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) August 15, 2023

