Rain Alert: हरियाणा के इन दो जिलों में अगले तीन घंटे में होगी तेज बारिश, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम
चंडीगढ़, Weather Update :- हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है. हरियाणा के मौसम में निरंतर बदलाव देखने को मिल रहा है कभी तेज धूप लोगों को परेशान करती है, तो कभी अचानक बारिश हो जाती है. हरियाणा में आज (Haryana Weather Update) मौसम काफी बदला-बदला रहने वाला है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों में मध्यम बारिश की संभावना बन रही है.
मौसम की हर अपडेट के लिए अभी ज्वाइन करे: Click Here

आने वाले दो-तीन घंटा में हरियाणा के इन जिलों में होगी तेज बरसात
मौसम की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटो में हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर दोनों जिलों में मध्यम बारिश की संभावना बन रही है. बारिश की वजह से (Haryana Rain Update) गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. हरियाणा के मौसम में बदलाव का सिलसिला अभी कुछ दिन और जारी रहने वाला है. अबकी बार Haryana के कुछ जिलों में तो सामान्य से भी ज्यादा बरसात हुई है, वहीं कुछ जिले बारिश के लिए तरस गए.
तात्कालिक पूर्वानुमान हरियाणा :10/08/2023 07:54:2) अंबाला, यमुनानगर, में मध्यम वर्षा की संभावना pic.twitter.com/dPrQ1EZzUu
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) August 10, 2023

