मौसम

Rain Alert: हरियाणा के इन तीन जिलों में अगले तीन घंटे में होगी बारिश, यहाँ से चेक करे जिलों की लिस्ट

चंडीगढ़, Rain Alert :- भयंकर गर्मी के बाद मौसम का मिजाज थोड़ा बदल गया है. पिछले तीन-चार दिनों से हरियाणा का मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. कल शाम भी हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई. जिस वजह से Temperature में भी गिरावट आई. फिलहाल हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. आने वाले 3 घंटों में हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है.

barish 2

तेज बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के 3 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार आदि शामिल है आने वाले 3 घंटों में इन जिलों में गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) भी जारी किया गया है.

जरूरत होने पर ही घर से निकले बाहर

साथ ही लोगों के लिए Advisory जारी की गई है कि ज्यादा आवश्यकता हो तो ही घर से बाहर निकले नहीं तो घर में ही रहे. बारिश के दौरान खेतों में ना जाए. दो-तीन दिन से हो रही बरसात की वजह से तापमान में तेजी से कमी दर्ज की गई है इस वजह से लोगों को मौजूदा समय में गर्मी से भी राहत मिली हुई है. अभी दो-तीन दिन हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिली रहेगी. पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने की वजह से हरियाणा के आठ नौ जिलों में तेज बारिश Record की गई.

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे