Rain Alert: हरियाणा के इन 17 जिलों में अगले तीन घंटो में होगी बारिश और पड़ेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किए जिलों के नाम
हिसार, Weather Update :- हरियाणा के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला रहा है. सुबह से मौसम काफी साफ था, अब अचानक मौसम ने करवट ली. मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार आने वाले 1-2 घंटों में हरियाणा के 17 जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. कुछ जिलों में तो बरसात शुरू भी हो गई है.

इन जिलों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि
मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. इन 17 जिलों में गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, भिवानी, हिसार, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, करनाल, यमुनानगर, जींद, कुरुक्षेत्र, अंबाला आदि जिले शामिल है. इन सभी जिलों में 1-2 घंटों में तेज (Haryana Rain Update) बरसात देखने को मिलेगी. इन जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. मौसम में अचानक हुए बदलाव की वजह से Temperature में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.
Nowcast #Haryana Time of Issue:30/05/2023 17:06 to:20:06
Moderate Thunderstorm (windspeed 40-60KMph) with Lightning and Hail over parts of NUH,GURUGRAM, MAHENDRAGARH,CHARKHI DADRI,BHIWANI, REWARI,JHAJJAR,ROHTAK,HISAR,SIRSA,FATEHABAD, KARNAL,YAMUNANAGAR,JIND,KURUKSHETRA,AMBALA— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) May 30, 2023

