Rain Alert: अगले तीन घंटे में हरियाणा के इन 12 जिलों में होगी बारिश, इन दो जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
चंडीगढ़, Rain Alert :- हरियाणा में मौसम हर दिन अपना अलग रंग दिखा रहा है. कल शाम को भी हरियाणा के कुछ जिलों में मध्यम से तेज बूंदाबांदी हुई. जिस वजह से हरियाणा (Haryana Weather Update) में मौसम काफी सुहावना बना हुआ है. गर्मी से भी लोगों को राहत मिली हुई है. अब मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार हरियाणा के कुछ जिलों में गरज व चमक के साथ तेज बरसात व ओलावृष्टि की संभावना बन रही है.

इन जिलों में तेज गरज व चमक के साथ होगी झमाझम बरसात
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के 12 जिलों में गरज व चमक के (Haryana Rain Alert) साथ मध्यम से तेज बरसात देखने को मिल सकती है. साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. इन 12 जिलों में अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, पंचकूला, हिसार, सोनीपत, भिवानी, रोहतक आदि जिले शामिल है. इनमें मध्यम से तेज बारिश की संभावना जताई गई है. इस वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है.
#NOWCAST HARYANA pic.twitter.com/5KZ7YOX1ar
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) May 31, 2023
भारी बारिश के साथ इन जिलों में हो सकती है ओलावृष्टि
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा के अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है. पिछले कुछ दिनों से हरियाणा के (Today Weather Update) मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है. पहले कभी भी मई के महीने में इतनी बारिश नहीं हुई. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली हुई है. मौसम विभाग की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी के अनुसार अपने घरों में ही सुरक्षित रहे.

