मौसम

Rain Alert: हरियाणा के इन दस जिलों में अगले तीन घंटे में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम

चंडीगढ़ :- इन दिनों हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी नरम- गरम बना हुआ है. मौसम के बदले मिजाज की वजह से कई इलाकों में बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग की तरफ से दी गई (Haryana Weather Update) जानकारी के अनुसार उत्तर पश्चिम भारत में सबसे अधिक तापमान रहा.  हरियाणा में अचानक मौसम ने फिर से करवट ली, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. इस पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन घंटों में हरियाणा के 10 जिलों में बरसात हो सकती है.

barish

आने वाले 2-3 घंटो में इन जिलों में हो सकती है झमाझम बरसात 

भारतीय मौसम विभाग की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया है कि भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी,  महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल आदि जिलों में आने वाले दो-तीन घंटों में बरसात देखने (Weather Update) को मिल सकती है. पिछले तीन-चार दिनों से गर्मी लोगों को काफी सता रही थी, अब अचानक मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है. गर्मी की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था.

तेज गरज व चमक के साथ हो सकती है बरसात  

आज होने वाली बरसात से तापमान में दो से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है. हरियाणा के कई इलाकों में तेज गरज व चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे