Rain Alert: हरियाणा के इन जिलों में अगले तीन घंटो में होगी तेज बारिश, बन सकते है बुरे हालात
चंडीगढ़, Rain Alert :- उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है. कुछ राज्यों में तो बारिश की वजह से बाढ़ का खतरा भी मंडराने लगा है. हरियाणा के भी कुछ जिलों में तेज बारिश हो रही है.बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से तो राहत मिल गई है, परंतु कई तरह की (Today Haryana Weather Update) परेशानियां बढ़ गई है. बारिश की वजह से पूरे शहर में जलभराव की स्थिति हो गई है और सड़के तालाबों में तब्दील हो चुकी है. अब मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है, जिसके अनुसार उत्तर हरियाणा के कुछ जिलों में आने वाले 2- 3 घंटो में तेज बारिश दर्ज की जा सकती है.

आज हरियाणा में इन स्थानों पर होगी तेज बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले 2-3 घंटो में हरियाणा के अंबाला, कालका, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला आदि स्थानों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है. तेज हवाओं के (Today Haryana Rain Update) साथ यहां भारी बारिश आने की भी संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है. बारिश की वजह से पहले ही उत्तर भारत के जिलों में हालात अच्छे नहीं हैं. यदि आज तेज बारिश आती है, तो लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
#Haryana Time of Issue:13/07/2023 08:20Valid upto:13/07/2023 11:20 IST :2) Moderate Thunderstorm (wind speed 40- 60 KMph) with Lightning very likely over parts of AMBALA, PANCHKULA, YAMUNANAGAR, pic.twitter.com/K8faIw3qTA
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 13, 2023

