Rain Chances Today: दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत के इन राज्यों में आज बारिश के साथ गिरेंगे ओले, यहाँ देखें राज्यों के नाम
नई दिल्ली, Rain Chances Today :– दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जून के महीने की शुरुआत आज से हो गई है.आज मौसम भी काफी सुहावना बना हुआ है.पिछले 3 दिनों से आ रही (Today Weather Update) बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. हरियाणा और पंजाब में भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है. IMD की तरफ से पूरे हफ्ते के मौसम के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार आज हरियाणा के साथ-साथ दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी हल्की से मध्यम बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है.

देश की राजधानी दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज येलो अलर्ट जारी किया गया है. IMD के अनुसार बीते 2 दिनों की तरह ही आज भी तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार 6 जून तक राजधानी में ऐसा ही मौसम बना रहेगा, अर्थात लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही बना रहेगा.
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग की तरफ से उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में भी आज बारिश को लेकर Alert जारी किया गया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की जा सकती है, इस वजह से Temperature में भी गिरावट देखने को मिलेगी. लगातार हो रही बारिश ने मौसम को भी काफी सुहावना बना दिया है, अर्थात लोगों को गर्मी से राहत मिली हुई है. वहीं दक्षिणी यूपी के कानपुर आदि क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है.
हरियाणा के साथ-साथ इन राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना
हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की (Today Rain Update) बारिश दर्ज की जा सकती है. राजस्थान में आज सुबह से ही बारिश हो रही है, इस वजह से Temperature में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है.

