Weather Update: आज हरियाणा के इन 7 जिलों में गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी की लिस्ट
चंडीगढ़ :- कल शाम से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिला. जहां कुछ जिलों में धूल भरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी देखने को मिली. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग की तरफ से मौसम (Haryana Weather Update) को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. जिसके अनुसार हरियाणा में 27 May तक मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान हरियाणा के कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की जा सकती है.

आज इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश
मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार आज हरियाणा (Today Rain Update) के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिल सकती है. अभी कुछ दिन यहां रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. इसके साथ पंचकूला और यमुनानगर में भी तेज बारिश दर्ज की जा सकती है.
WEATHER WARNINGS #HARYANA dated 23.05.2023 pic.twitter.com/iFRuREk97c
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) May 23, 2023
लोगों को मिलेगी गर्मी से थोड़ी राहत
साथ ही इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी. बारिश की वजह से Temperature में थोड़ी गिरावट (Haryana Weather Update) भी दर्ज की जाएगी. जिस वजह से Haryana के लोगों को आने वाले दो-तीन दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिलती हुई दिखाई देगी.

