Haryana Weather News: अगले तीन घण्टे में हरियाणा के इन 10 जिलों में बारिश मचाएगी तबाही, यहाँ से चेक करे जिलों के नाम
Haryana Weather News :- इन दिनों हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी बदला- बदला नजर आ रहा है. मॉनसून की भी हरियाणा में एंट्री हो चुकी है. इसी वजह से पिछले तीन-चार दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर जारी है. बारिश की (Haryana Weather News) वजह से गर्मी से भी लोगों को थोड़ी राहत मिली है. मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है, जिसके अनुसार आने वाले दो- तीन घंटों में हरियाणा के 10 जिलों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है.

अगले दो-तीन घंटों में इन जिलों में होगी मध्यम से तेज बारिश
हरियाणा में 30 June तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए पूर्वानुमान के अनुसार (Today Haryana Rain Update) हरियाणा के गुरुग्राम, चरखी दादरी, हिसार, सिरसा, रोहतक, झज्जर, भिवानी, फतेहाबाद, सोनीपत, जींद आदि जिलों में मध्यम से तेज बरसात देखने को मिलेगी. साथ ही इन जिलों में तेज हवाएं भी चल सकती है. बारिश और तेज हवाओं की वजह से Temperature में भी हल्की सी गिरावट दर्ज की जा सकती है.
Nowcast #Haryana Time of Issue:28/06/2023 13:20Valid upto:28/06/2023 16:20 IST :1) Thunderstorm\Lightning with Moderate Rain very likely over parts of GURUGRAM, CHARKHI DADRI, BHIWANI, JHAJJAR, ROHTAK, HISAR, SIRSA, FATEHABAD, SONIPAT, JIND pic.twitter.com/jsSZb9Q5zC
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) June 28, 2023
जारी है हरियाणा के मौसम में बदलाव
हरियाणा के मौसम में थोड़े- थोड़े समय अंतराल में बदलाव देखने को मिल रहा है. कभी अचानक गर्मी लोगों को परेशान करना शुरू कर देती है, तो कुछ दिनों के बाद ही बारिश का दौर शुरू हो जाता है जिस वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाती है. पिछले तीन-चार दिनों से हरियाणा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बूंदाबांदी का दौर जारी है. वहीं कुछ स्थानों पर तो तेज बूंदाबांदी भी दर्ज की गई. आज सुबह से ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है.

