Raju Punjabi News: मौत से पहले राजू पंजाबी को हो गया था आभास, बोले थे ये अंतिम शब्द
भिवानी :- जैसा कि आपको पता है कि अभी कुछ दिन पहले ही हरियाणा के Famous Singer राजू पंजाबी का निधन हो गया. भले ही आज वह इस दुनिया में ना हो, परंतु अपने गानों की वजह से वह हमेशा ही फैन्स के दिलों में जिंदा रहने वाले हैं. Raju Punjabi को लेकर उनके Fans की तरफ से भी कई प्रकार के भावुक पोस्ट किया जा रहे हैं. वह लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो पर Comments भी कर रहे हैं. राजू पंजाबी के निधन के बाद उनके Instagram Account पर फॉलोवर्स की संख्या भी बढ़ गई है.

इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की गई स्टोरी
बता दे कि राजू पंजाबी के इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक स्टोरी Share की गई है, जिसमें कहा गया है कि सभी पत्रकार और यूट्यूबर भाइयों से हाथ जोड़कर अपील है कि राजू भाई की निजी जिंदगी और बीमारी को लेकर बिना जानकारी के कुछ भी ना लिखे और ना हीं उनके परिवार से इस बारे में कोई भी सवाल पूछे. राजू पंजाबी को लेकर कई प्रकार की खबरें Social Media पर छाई हुई है, जिसकी वजह से उनके परिवार को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच उनके एक दोस्त और हरियाणवी कलाकार KD ने भी राजू पंजाबी के Facebook Page पर आकर उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ अहम जानकारी Share की.
क्या पहले ही राजू पंजाबी को हो गया था मौत का आभास
केडी की बातों पर यकीन किया जाए, तो उन्होंने कहा कि राजू को उनकी मौत का आभास पहले ही हो गया था. जब Raju को वेंटिलेटर पर ले जाया जा रहा था, तो उन्होंने जैलदार को कहा था कि वह आज नहीं बचेंगे. जैलदार को राजू पंजाबी बहुत मानते थे, वह उनके मैनेजर, दोस्त और एक बेटे की तरह ही था. वही उनके दोस्त की तरफ से इस बात का भी खुलासा किया गया कि जो लोग राजू पंजाबी के संपत्ति को 400- 500 करोड़ तक बता रहे हैं, यह बिल्कुल ही गलत है. आप इस प्रकार की कोई भी गलत जानकारी साझा ना करें.

