Ram Rahim: कुछ देर बाद फिर जेल जाएगा डेरा प्रमुख राम रहीम, 30 दिन की पैरोल हुई पूरी
रोहतक :- अभी-अभी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है. साध्वी दुष्कर्म केस में उम्र कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की आज एक महीने की पैरोल पूरी हो चुकी है. अब उन्हें जल्द ही जेल में वापिस आना होगा. रोहतक पुलिस डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम डेरा प्रमुख को लेने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना भी हो चुकी है. बता दें कि मौजूदा समय में डेरा प्रमुख बागपत मे डेरा से जुड़े बरनावा आश्रम में है.

गुरमीत राम रहीम की 1 महीने की पैरोल हुई पूरी
इसी दिशा में रोहतक, सोनीपत और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर विशेष अलर्ट भी जारी किया जा चुका है. वही जेल परिसर के बाहरी हिस्सों में भी शाम के समय सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी. अपने दोस्तों के साथ दुष्कर्म के आरोप में 20 साल की और हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे राम रहीम आज फिर से रोहतक जेल में आने वाले हैं. उनकी एक महीने की पैरोल की सजा पूरी हो चुकी है और शाम के समय कभी भी उनकी जेल में वापसी हो सकती है.

