सिरसा न्यूज़

Ram Rahim: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली एक महीने की पैरोल, बागपत आश्रम के लिए रवाना

सिरसा :- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत Ram Rahim को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जैसा कि आपको पता है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. उनकी तरफ से 1 महीने की पैरोल मांगी गई. अब उनकी पैरोल को मंजूरी दे दी गई है. किसी भी समय राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आ सकते हैं. बता दे कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में साल 2017 में सजा सुनाई गई थी. इसके अलावा भी उन्हें कई केसों में सजा मिल चुकी है.

ram rahim

गुरमीत राम रहीम की पैरोल को मिली मंजूरी

अब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 1 महीने के लिए पैरोल पर बाहर आएंगे. इस दौरान वह हरियाणा की बजाय यूपी के बागपत बरवाना आश्रम में रहेंगे. साल 2017 से ही गुरमीत राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है. अक्सर बीच- बीच में जेल से वे पैरोल पर बाहर आते रहते हैं. 17 जुलाई को जिला प्रशासन की तरफ से यूपी स्थित बागपत डीसी को इस संबंध में एक पत्र भी भेजा गया था. राम रहीम ने 30 दिन की पैरोल की मांग की थी. खबरें सामने आ रही है कि बागपत जिला प्रशासन की तरफ से भी पैरोल को हरी झंडी दे दी गई है. ऐसे में अब कभी भी राम रहीम जेल से बाहर आ सकते हैं और वह जल्द ही यूपी के बागपत के लिए रवाना हो जाएंगे. इससे पहले भी वह 40 दिनों की पैरोल पर जेल से बाहर आ चुके हैं.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे