Ration Depot News: अब समय के अनुसार खुलेंगे फ्री राशन डिपो, सरकार के ऐलान से तुरंत प्रभाव से लागू हुआ नियम
नई दिल्ली, Ration Card :- यदि आप भी सरकार की मुफ्त राशन योजना के तहत गेहूं और चावल फ्री में ले रहे हैं, तो आपके लिए आज की यह खबर काफी अहम होने वाली है. बता दे कि इसको लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. सरकार की तरफ से राशन मिलने के Time में बदलाव किया गया है. नई अपडेट के अनुसार यदि आप समय पर राशन लेने नहीं पहुंचे, तो आपको नुकसान होगा. नए नियमों के तहत जब जिस कार्डधारक को समय दिया जाएगा उसे कोटेदार की दुकान पर जा कर राशन लेना होगा यदि वह ऐसा नहीं करता तो उसे राशन नहीं मिलेगा.

राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी अपडेट
शासन की तरफ से राशन वितरण के तरीके और राशन दुकान खोलने के समय में बदलाव किया गया है. सरकार के नए आदेशों के तहत पहले आओ पहले पाओ के आधार पर ही राशन का वितरण किया जा रहा है यानी कि पहले आने वालों को चावल और गेहूं के साथ बाजरा भी फ्री में दिया जाएगा. देरी होने पर कार्ड धारकों को केवल चावल और गेहूं ही फ्री में मिलेगा. उत्तर प्रदेश में करीब 15 करोड लोग राशन कार्ड सेवा का लाभ ले रहे हैं इन सभी के लिए यह नया नियम प्रभावी होगा, प्रदेश में पीएचएच और अंतोदय कार्ड धारक भी रजिस्टर्ड है.
पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा राशन
इन्हें शासन की तरफ से कभी निशुल्क तो कभी सस्ते दामों पर राशन उपलब्ध करवाया जाता है. मौजूदा समय में सरकार की तरफ से राशन कार्ड धारकों को फ्री में राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है. अप्रैल महीने में अब जाकर वितरण शुरू हुआ है. प्रशासन के नए नियमों के अनुसार 13 से 24 अप्रैल तक राशन बांटा जाएगा. राशन वितरण पहले आओ पहले पाओ प्रक्रिया के आधार पर ही वितरण किया जाएगा. इसमें अंतोदय कार्ड को 14 किलो गेहूं, 20 किलो चावल और 1 किलो बाजरा दिया जाएगा. इसी प्रकार पीएचएच वालों को 2 किलो गेहूं, 2 किलो चावल और 1 किलो बाजरा मिलेगा
अब इस समय खुलेगी सरकारी राशन की दुकान
बाजरा खत्म होने पर चावल की मात्रा को बढ़ा दिया जाएगा. बाजरा केवल उन्हीं को मिलेगा, जो पहले राशन लेंगे. शासन की तरफ से राशन वितरण के Time Table में भी बदलाव किया गया है. अब राशन की दुकान सुबह 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुलेगी. इस वजह से आप आसानी से राशन ले पाएंगे. सरकार के इस फैसले से गरीब तबके के दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को भी काफी राहत मिलेगी.आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं.

