मनोरंजन

Raveena Tandon Padma Shri Award: एक्ट्रेस रवीना टंडन को मिला पद्म श्री अवॉर्ड, सादी साड़ी में दिखा मनमोहक रूप

नई दिल्ली, Entertainment :- बॉलीवुड एक्ट्रेस Raveena Tandon के Fans के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. बता दे कि रवीना ने कई बॉलीवुड की फिल्मों में काम किया है उनके इसी काम के लिए राष्ट्रपति मुर्मू ने उन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया है. रवीना टंडन को उनके फिल्मों में योगदान और समाज सेवा की वजह से इस Award से नवाजा गया है. रवीना ने तकरीबन 3 दशकों से ज्यादा समय तक फिल्मों में काम किया है. वह कुल मिलाकर 100 से ज्यादा भारतीय फिल्मों में काम कर चुकी है इसमें मोहरा, दिलवाले, दमन और अंदाज अपना- अपना जैसी SuperHit Movies भी शामिल है.

Raveen Tandon 1

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है रवीना टंडन की ये तस्वीरें 

रवीना टंडन का इन दिनों खुशी से कोई भी ठिकाना नहीं है कि उन्हें भी पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है. वह इस अवार्ड को पाकर काफी खुश दिखाई दे रही है. रवीना टंडन को यह सम्मान देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की तरफ से दिया गया है. इन दिनों Social Media पर उनकी अवार्ड लेने की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है. आप इन Picture में देख सकते हैं कि रवीना ने Golden Colour  की साड़ी पहनी हुई है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है.

रवीना ने किया प्रधानमंत्री को हाथ जोड़कर प्रणाम 

रवीना ने Award लेते समय कतार में बैठे देश के PM नरेंद्र मोदी को भी हाथ जोड़कर और झुककर प्रणाम किया. पीएम मोदी ने भी हाथ जोड़कर रवीना को नमस्कार किया. रवीना को यह सम्मान उनके करियर में उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान के लिए मिला है. जब रवीना टंडन पद्म श्री सम्मान लेने के लिए पहुंची, तो उनके साथ उनके पति बेटे और बेटी भी थी. रवीना ने गोल्डन सिल्क साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें वह एकदम क्लासी लग रही थी. समाज सेवा में उनके योगदान को देखते हुए रवीना को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है.

नाटू- नाटू गाने के संगीतकार को भी किया गया सम्मानित

आप ये लेख KhabriExpress.in पर पढ़ रहे है. आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है मुझे कॉमेंट बॉक्स मे जरूर बताएं. रवीना बच्चों के अधिकार और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करती है. वह रवीना टंडन फाउंडेशन की संस्थापक है, जो वंचित बच्चों को शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं देता है. रवीना के साथ-साथ नाटू नाटू गाने के संगीतकार एमएम कीरावनी को भी पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया.

Author Meenu Rajput

नमस्कार मेरा नाम मीनू राजपूत है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर बतौर कंटेंट राइटर काम करती हूँ. मैंने बीकॉम, ऍम कॉम तक़ पढ़ाई की है. मैं प्रतिदिन हरियाणा की सभी ब्रेकिंग न्यूज पाठकों तक पहुंचाती हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपना काम अच्छी तरह से करू और आप लोगों तक सबसे पहले न्यूज़ पंहुचा सकूँ. जिससे आप लोगों को समय पर और सबसे पहले जानकारी मिल जाए. मेरा उद्देशय आप सभी तक Haryana News सबसे पहले पहुँचाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे