100, 200, 500 रुपये के नोटों को लेकर RBI ने दी बड़ी अपडेट, आप भी अभी कर ले ये काम
नई दिल्ली :- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पूरे देश में नोट जारी करता है. लेकिन देश में जबसे नोटबंदी हुई है उसके बाद नोटों को लेकर तरह तरह की झूठी खबरें आती रहती हैं. अब पंजाब नेशनल बैंक आपके लिए Special Offer लाया है, जिसमें आपको एकदम नए नोट मिलेंगे. बैंक ने इन नोटों के बारे में Tweet से जानकारी दी है.

PNB ने ट्वीट से दी जानकारी
PNB ने अपने Official ट्वीट में लिखा है कि यदि आप भी अपने पुराने या फिर कटे फटे नोट को बदलना चाहते हैं तो अब आप यह काम सरलता से कर सकते हैं. बैंक का कहना है कि आप अपने पास की ब्रांच में जा सकते हैं. यहां पर आप नोट और सिक्कों को Change करवा सकते है.
Reserve Bank ने जारी किए Rules
रिजर्व बैंक के नए नियमों के अनुसार , अगर आपके पास भी पुराने या फिर कटे-फटे नोट हैं तो आपको बिल्कुल भी परेशान नहीं होना है. अब आप बैंक की किसी भी Branch में जाकर इस तरह के नोटों को देकर नई नोट ले सकतें है. यदि कोई बैंक कर्मचारी आपके नोट को बदलने से मना करे तो आप शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि नोट जितनी खराब हालत में होती है, उसकी Value उतनी ही कम हो जाती है.
किस स्थिति में ले सकते हैं नए नोट
RBI के मुताबिक , कोई भी फटा हुआ नोट तभी लिया जाएगा, जब उसका एक हिस्सा गायब होगा, या जिसके दो से ज्यादा टुकड़े होंगे और आपस में चिपकाए गए होंगे, शर्त यह रहेगी कि उसका कोई Essential हिस्सा गायब न हो. Currency नोट के कुछ विशेष हिस्से, जैसे कि – जारी करने वाली Authority का नाम, गारंटी और Promise क्लॉज, सिग्नेचर, अशोक स्तंभ, महात्मा गांधी की तस्वीर, वॉटर मार्क जैसी चीजें भी अगर गायब होंगी, तो आपका नोट बदला नहीं जाएगा. ऐसा नोट जो बहुत Time से बाजार में चलते रहने के कारण बिल्कुल प्रयोग योग न रह गए हैं, उन्हें भी एक्सचेंज कर सकते हैं.
जो नोट बहुत जल गए है , या आपस में चिपके हुए नोट भी बदले जा सकते हैं, इन्हें बैंक स्वीकार नहीं करेंगे. आपको इन्हें आरबीआई के Issue ऑफिस ले जाना होगा. यह याद रखिए कि संस्था की तरफ से यह चीजें जरूर Check की जाएंगी कि आपके नोट का डैमेज वास्तविक है, या उसे जानबूझकर नुकसान पहुंचाया गया है.
