नई दिल्ली

RBI Repo Rate: अब होम लोन और कार लोन लेने वालो की हुई बल्ले- बल्ले, RBI ने घटाया रेपो रेट

नई दिल्ली :- आरबीआई ने लोन लेने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। आरबीआई ने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में लोन लेने वालों को बड़ी राहत दी है। आरबीआई के गर्वनर संजय सिंह मल्होत्रा ने मीटिंग के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का फैसला लिया गया है। रेपो रेट 6.50 प्रतिशत से घटाकर 6.35 फीसदी कर दिया गया है। RBI के फैसले के बाद बैंक भी होमलोन, एजुकेशन लोन, कार लोन और पर्सनल लोन से लेकर कॉरपोरेट लोन तक ब्याज के दरों में कटौती कर पाएंगे। RBI ने इससे पहले मई 2020 में कोरोना महामारी के दौरान ब्याज दरों में कटौती की थी। अब 5 साल के बाद दोबारा बैंक लोन की ब्याज दरों को घटा दिया गया है।

RBI

पांच साल में पहली बार सस्ता हुआ कर्ज

संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में पहली मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक हुई। यह बैठक 3 दिन चली थी। RBI के फैसले के बाद लोन लेना अब सस्ता हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि आरबीआई के इस फैसले से लोन लेने वालों को फायदा होगा। RBI गवर्नर ने कहा कि अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए हम काम करते रहेंगे. इकोनॉमी के स्टेकहोल्डर्स के साथ-साथ कंसलटेशन का दौर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अर्थव्यवस्था का हाल वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण हो गया है। हालांकि, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है लेकिन वैश्विक हालात का असर तो भारत पर भी पड़ रहा है।

खुदरा महंगाई दर 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लि महंगाई दर 4.2 फीसदी दयत की है। गवर्नर ने कहा कि महंगाई दर का टोलरेंस बैंड जब से फिक्स किया गया है, औसत महंगाई दर लक्ष्य के अनुसार रही है। खुदरा महंगाई दर तो अधिकांश कम ही रहा है। कुछ ही मौकों पर खुदरा मंहगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड से ऊपर गया है।

Author Deepika Bhardwaj

नमस्कार मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. मैं 2022 से खबरी एक्सप्रेस पर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हूं. मैंने कॉमर्स में मास्टर डिग्री की है. मेरा उद्देश्य है कि हरियाणा की प्रत्येक न्यूज़ आप लोगों तक जल्द से जल्द पहुंच जाए. मैं हमेशा प्रयास करती हूं कि खबर को सरल शब्दों में लिखूँ ताकि पाठकों को इसे समझने में कोई भी परेशानी न हो और उन्हें पूरी जानकारी प्राप्त हो. विशेषकर मैं जॉब से संबंधित खबरें आप लोगों तक पहुंचाती हूँ जिससे रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

कृपया इस वेबसाइट का उपयोग करने के लिए आपके ऐड ब्लॉकर को बंद करे