RBI Update: इन खाताधारकों की हुई बल्ले- बल्ले, केंद्र सरकार इन खातों में Credit करेगी हजारों करोड़ रुपये
नई दिल्ली :- वित्त मंत्रालय और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से समय- समय पर Banks को लेकर कई अहम कदम उठाए जाते हैं. मौजूदा समय में बैंकों में करोड़ों रुपया ऐसा है जिसको कोई भी लेने वाला नहीं है. भारतीय रिजर्व Bank की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि देश के हर एक जिले में Bank बिना दावे वाली जमा के टॉप 100 खातों का निपटान करने के लिए 100 दिनों का एक विशेष अभियान चलाएगा.

1 जून से बैंकों की तरफ से चलाया जाएगा यह विशेष अभियान
RBI की तरफ से एक बयान में जानकारी दी गई कि बैंकों का यह अभियान 1 June 2023 से शुरू हो जाएगा. बैंक खातों में 10 साल तक निष्क्रिय पड़ी हुई राशि को बिना दावे वाली जमा राशि कहा जाता है. लंबे समय तक दवा नहीं किए जाने पर बैंक इन खातों को रिजर्व बैंक के जमाकर्ता शिक्षण एवं जागरूकता कोष में स्थानांतरित कर देते हैं. जून के महीनों में बैंकों के तरफ से इस प्रकार के खातों के निपटान के लिए देश के हर जिले में सभी बैंक 100 अग्रणी खातों को Select करेंगे, यह अभियान 100 दिनों तक चलाया जाएगा.
35000 करोड रुपये की राशि RBI में की गई ट्रांसफर
आरबीआई की तरफ से हाल ही में बिना दावे वाली जमाओ के निपटारे के लिए एक केंद्रीकृत पोर्टल बनाने की भी घोषणा की गई थी. पब्लिक सेक्टर के बैंकों ने फरवरी 2023 तक बिना दावे वाली करीब 35000 करोड रुपए की राशि रिजर्व बैंक को ट्रांसफर कर दी थी. बता दें कि यह राशि उन खातों में जमा थी जिनमें पिछले 10 साल या उससे ज्यादा समय से किसी प्रकार का कोई भी लेनदेन नहीं हुआ है. बिना दावे वाली राशि 10.24 करोड़ खातों से जुड़ी थी. यह राशि उन लोगों की है, जो अपने चालू या बचत खातों को बंद करने में विफल रहे हैं या फिर मैच्योर एफडी को भुनाने के लिए बैंकों को सूचित करने में विफल रहे है.
जल्द शुरू किया जाएगा इससे संबंधित पोर्टल
मृतक जमाकर्ता जिनके नॉमिनी या कानूनी उत्तराधिकारी बैंक या बैंकों के खिलाफ दावा दायर करने में विफल रहे हैं, ऐसे लोगों के अमाउंट बैंकों में ऐसे ही रखी हुई है. RBI की तरफ से पिछले महीने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया गया था कि तीन चार महीने में इससे संबंधित एक केंद्रीकृत पोर्टल तैयार किया जाएगा. इसे जमाकर्ता और लाभार्थी विभिन्न बैंकों में पड़ी बिना दावे वाले जमा राशि के बारे में जानकारी हासिल कर पाएंगे.
