RBI Update: 2,000 के नोट बदलवाने नहीं खाने होंगे बैंक के धक्के, Amazon घर से ही बदल रहा है नोट, बस करें ये काम
नई दिल्ली :- जैसा कि आपको पता है कि RBI की तरफ से 2000 रूपये के Note पर रोक लगा दी गई है. अब बैंकों में नोट वापिस लेने की Process भी चल रही है. 30 सितंबर तक आप 2000 रूपये के नोट बैंकों में जमा करवा सकते हैं. यदि आप 30 September तक ऐसा नहीं कर पाते, तो आपके पास मौजूद 2000 रूपये के नोट की वैल्यू नहीं होगी, अर्थात वह बेकार हो सकते हैं. इस प्रक्रिया के शुरुआती दौर में बैंक न जाना पड़े, इस वजह से लोगों ने लोकल दुकानों और पेट्रोल पंप में नोट देने की कोशिश की. अब इनके कर्मचारियों ने भी अब नोट लेने से मना कर दिया है. इसी बीच अब Amazon की तरफ से ऐसे ग्राहकों को एक बड़ी सुविधा दी गई.

Amazon ने अपने ग्राहकों को दी बड़ी सुविधा
ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने Amazon Pay Cash लोड सुविधा ग्राहकों को उपलब्ध करवाई है. इस सर्विस के तहत अमेजन यूजर्स अपने Pay बैलेंस में महीने के 50 हजार रूपये तक डिपाजिट करवा सकते हैं. इस दौरान यदि आप कैश डिपॉजिट के ऑप्शन को सिलेक्ट करते हैं, तो Amazon वाले आपके घर आएंगे और कैश लेकर जाएंगे. इसके बाद पैसा आपके अमेजन Pay बैलेंस अकाउंट में क्रेडिट कर दिया जाएगा. इस प्रकार आप अमेजन की इस सुविधा के तहत घर बैठे ही 2000 रूपये के नोट एक्सचेंज करवा पाएंगे.
इस प्रकार जमा होगा अमेजन Pay अकाउंट में 2 हजार रूपये का नोट
- सबसे पहले ग्राहकों को इसके लिए अमेजन Pay कैश ऑन डिलीवरी के विकल्प को चुनना होगा, इसके बाद आपको एक सामान ऑर्डर करना है.
- अब आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना है कि वह आर्डर कैश लोड के लिए भी एलिजिबल है या नहीं. तभी आप अमेजन की इस नई सर्विस का लाभ ले पाएंगे.
- जब सामान आपके घर आए, तो आपको डिलीवरी देने वाले व्यक्ति से कहना है कि आप अपने अमेज़न Pay बैलेंस में कैश जमा करवाना चाहते हैं. आप उन्हें कैश दे दे, 2000 रूपये का नोट भी आप उन्हें दे सकते हैं.
- इसके बाद वे अमाउंट को वेरीफाई करेंगे और उसके बाद आपके अकाउंट में पैसे जमा करवाने की प्रोसेस शुरू कर देंगे.
- इसके बाद आपने जो भी आर्डर किया है, उसका प्राइस काटकर बाकी का अमाउंट आपके अकाउंट में डाल दिया जाएगा. आप अमेज़न ऐप पर जाकर अपना बैलेंस भी चेक कर सकते हैं.
