RBI Update: ₹2000 के नोट के बाद अब 200- 500 रुपये के नोट को लेकर आई नई अपडेट, RBI ने कही ये बात
नई दिल्ली, RBI Update :- केंद्र सरकार ने 2000 रुपये के नोटों को लेकर कल ही बड़ी घोषणा की है. पूरे देश में 2000 रुपये के नोटों को अब चलन से बाहर किया जाएगा. सभी नागरिक 30 सितंबर तक 2000 के नोटों को बैंकों में जमा करवा सकते है और इनके बदले अन्य नोट ले सकते है. इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देने पर तुरंत रोक लगाने को कहा है, परन्तु इसी बीच अब 100, 200 और 500 रुपये के नोट को लेकर भी एक Update सामने आ रही है. यदि आपके पास इन छोटे मूल्य के Note हैं तो आपको यह खबर अवश्य पढ़नी चाहिए.

पीएनबी का Special Offer
कई बार नोटों को लेकर कई Fake खबरें Viral होती रही हैं, लेकिन अब देश का सरकारी बैंक पीएनबी एक ऐसा Offer लाया है, जिसमें आप अपने पुराने और कटे-फटे नोटों को बहुत सरलता से Change कर सकते हैं. PNB ने अपने ऑफिशियल Tweet मे लिखा है कि यदि आपको भी पुराने या फिर कटे-फटे नोट को बदलना है तो अब आप यह काम आसानी से कर सकते हैं. बैंक ने कहा है कि आप अपने पास के ब्रांच में जा सकते हैं. यहां पर आप नोट और सिक्कों को Change करवा सकते हैं.
जरूरी हिस्सा नहीं होने पर नहीं बदला जाएगा नोट
रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियमों के अनुसार , यदि आपके पास भी पुराने या फिर कटे-फटे नोट हैं तो आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है. RBI के अनुसार, कोई भी फटा हुआ नोट तभी लिया जाएगा, जब उसका एक हिस्सा ना हो, या जिसके दो से ज्यादा Parts हो चुके हो और आपस में चिपकाए गए हो, बशर्ते कि उसका कोई Essential भाग न खोया हो. Currency नोट के कुछ खास हिस्से, जैसे कि – जारी करने वाली Authority का नाम, गारंटी और प्रॉमिस क्लॉज, सिग्नेचर, अशोक स्तंभ, महात्मा गांधी की तस्वीर, वॉटर मार्क जैसी चीजें भी यदि नहीं होंगी, तो आपका नोट नहीं बदला जाएगा.
नोट नहीं बदलने पर कर सकते है शिकायत
गंदे नोट जो बहुत वक्त से बाजार में चलते रहने के कारण बिल्कुल Use करने के लायक नहीं हैं, उन्हें भी बदला जा सकता है. अगर कोई बैंक कर्मचारी आपके नोट को बदलने से मना करे तो आप इस बात की शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं. इस बात का ध्यान रहे कि जो नोट जितनी खराब हालत में होगा उसकी Value उतनी ही कम होती चली जाएगी.
