RBI Update: 500 के नोटों को लेकर RBI की इस जानकारी ने बढ़ाई लोगों की टेंशन, डरते- डरते नोट देख रहे लोग
नई दिल्ली, RBI Update :- जैसा कि आपको पता है कि बीती 19 मई को भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से 2000 रूपये के नोट को चलन से बाहर करने का फैसला लिया गया था. तभी से बैंकों में इन नोटों की वापसी की प्रक्रिया भी चल रही है. सभी नागरिकों को 30 September तक का समय दिया गया है. इस वजह से बैंकों में भी काफी भीड़ दिखाई दे रही है. अब RBI के सामने एक और बड़ी समस्या आ गई है.

गुलाबी नोट बदलना RBI के लिए बना सिर दर्द
RBI की सालाना रिपोर्ट में 500 रूपये के नोटों को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. 2000 रूपये के नोटों को बदलने के लिए दी गई 30 September की मियाद पूरी होने से पहले ही केंद्रीय बैंक के सामने 500 रूपये के नोटों से जुड़ी मुश्किलें भी सामने आ गई है. 2000 हजार रूपये के गुलाबी नोट बंद करना और इसे बदलना अब रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लिए एक बड़ा सिरदर्द बन गया है.
RBI के लिए नकली नोट बने बड़ी परेशानी
एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि 500 रूपये के नकली नोटों की घुसपैठ में लगातार वृद्धि दर्ज हो रही है. साल 2022-23 में 500 रूपये के करीब 91 हजार 110 नकली नोट पकड़े गए, जो 2021- 22 के मुकाबले में तकरीबन 14.6 % ज्यादा है. नकली नोटों की घुसपैठ में 500 रूपये के अलावा 2000 रूपये के नकली नोट भी शामिल है. वित्त वर्ष 2022- 23 में 2000 के नकली नोटों की संख्या 28 हजार से अधिक घटकर 9806 रह गई. वही 500 और 2000 रूपये के अलावा 100, 50, 20 व 10 रूपये के नकली नोट भी पकड़े गए हैं.
नोटों की छपाई को लेकर जारी की गई रिपोर्ट
बैंकिंग सेक्टर में पकड़े गए नकली नोटों की कुल संख्या 2 लाख 25 हजार 769 रही. इस साल 500 रूपये के साथ-साथ 20 रूपये के नकली नोटों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जो आरबीआई के लिए एक चिंता की बात है. नकली नोटों की रिपोर्ट के अलावा आरबीआई की तरफ से अपनी एनुअल रिपोर्ट में नोटों पर होने वाली छपाई की भी पूरी जानकारी दी गई. साल 2022-23 में कुल 4 हजार 682.80 करोड़ रूपये नोट छापने के लिए खर्च किए थे.
