RBI की बड़ी घोषणा: 2 हजार के बाद अब 500 रुपये के नोट को लेकर आया नया बयान
नई दिल्ली :- भारत में अब सबसे बड़ा नोट 500 रुपये का है। पहले 2000 रुपये का नोट सबसे बड़ा था, लेकिन अब वह बंद हो चुका है। अब लोग 500 रुपये के नोट के बारे में बातें कर रहे हैं। कुछ 500 रुपये के नोटों पर एक छोटा सा तारा (★) बना हुआ है। लोग सोच रहे थे कि ये नोट नकली हैं। लेकिन RBI ने कहा है कि ये नोट बिल्कुल असली हैं। डरने की कोई जरूरत नहीं है।
स्टार वाला नोट क्यों होता है?
जब नोट छपते हैं, तब कुछ नोट खराब हो जाते हैं। फिर उनकी जगह नए नोट बनाए जाते हैं। उन नए नोटों पर एक स्टार (★) का निशान लगाया जाता है। इसलिए यह स्टार वाले नोट भी असली होते हैं।
कब से चल रहे हैं स्टार वाले नोट?
RBI ने बताया कि साल 2006 से ही ऐसे स्टार वाले नोट चल रहे हैं। पहले 10, 20 और 50 रुपये के नोटों पर स्टार बनता था, अब 500 रुपये के नोट पर भी बन रहा है।
घबराने की जरूरत नहीं
अगर आपको 500 रुपये का स्टार वाला नोट मिले, तो घबराना नहीं। यह नोट भी आम नोट की तरह असली है। आप इसे आराम से इस्तेमाल कर सकते हो।